इलेक्शन

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दांव, जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख का हेल्थ कवर देने का वादा

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग ने आज ऐलान किया कि दिल्ली में मतदान 5 फरवरी 2025 को और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Image

दिल्ली में कांग्रेस का वादा

Photo : PTI

Congress promises Rs25 lakh health cover: कांग्रेस ने इस बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए हरसंभव रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगाई है। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 25 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा के लिए जीवन रक्षा योजना लाने का वादा किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना गेम-चेंजर होगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस की दिल्ली में सरकार बनने की संभावना बढ़ती जा रही है। मेरा मानना है कि यह देश के लिए जरूरी भी है।

"होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी"

गहलोत ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि प्रस्तावित योजना दिल्ली के लोगों की हेल्थकेयर जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। घोषणा के दौरान पार्टी का अभियान नारा "होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी" प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जो सभी के लिए जरूरी सेवाएं सुनिश्चित करने के कांग्रेस के वादे को उजागर करता है। गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना का उद्देश्य परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना, गंभीर बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के लिए चिकित्सा खर्चों को कवर करना है।

5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को वोटों की गिनती

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग ने आज ऐलान किया कि दिल्ली में मतदान 5 फरवरी 2025 को और मतगणना 8 फरवरी को होगी। दिल्ली चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजरें रहेंगी। अब मतदान और नतीजों में लगभग एक महीने का वक्त रह गया है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं और इनमें 83.49 लाख पुरुष तथा 71.74 लाख महिलाएं हैं। युवा मतदाताओं (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख है जबकि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की संख्या 2.08 लाख है। राजधानी के 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र होंगे और इनमें से 210 मॉडल मतदान केंद्र होंगे।

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 विधायकों की आवश्यकता है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव के तहत 8 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था जबकि मतगणना 11 फरवरी को हुई थी। इस चुनाव में आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 62 ने जीत दर्ज की थी। इस प्रकार आप ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article