इलेक्शन

Delhi MCD By-Election: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव की डेट फिक्स, जानें कब होगा नामांकन कब आएगा रिजल्ट?

Delhi MCD Bye Election 2025: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में 30 नवंबर को उपचुनाव होने तय हुए हैं, जिसका परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस बार राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम में सभी प्रत्याशियों के निशान के सामने तस्वीरे लगाने का फैसला किया है, ताकि मतदाता अपने पसंदीदा कैंडिडेट को आसानी से पहचान सकें।

Image

दिल्ली उपचुनाव की जानकारी

Delhi MCD By-Election 2025: दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग नगर निगम (एमसीडी) उपचुनावों के दौरान ईवीएम मशीनों पर उम्मीदवारों की तस्वीरों का इस्तेमाल करेगा ताकि एक ही नाम के कई उम्मीदवार होने की स्थिति में मतदाताओं को भ्रम की स्थिति से बचाया जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड के लिए उपचुनाव 30 नवंबर को होंगे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामले सामने आए हैं जहां एक ही नाम वाले दो या अधिक उम्मीदवार मैदान में होते हैं। वर्णमाला क्रम के कारण ऐसे उम्मीदवारों के नाम मतपत्रों में एक साथ छप जाते हैं, जिससे मतदाताओं के मन में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी एक पत्र में निर्देश दिए हैं कि मुद्रित डाक मतपत्रों, साधारण मतपत्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बैलेट यूनिट पर चिपकाए जाने वाले मतपत्रों पर उम्मीदवारों की तस्वीरें होनी चाहिए। हाल ही में जारी एक आदेश में दिल्ली राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने निर्देश दिया कि एमसीडी उपचुनावों में इस्तेमाल होने वाले प्रत्येक मतपत्र पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी।

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव का नामांकन कब होगा

दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन की प्रक्रिया तीन नवंबर से प्रारंभ होगी और अंतिम तारीख 10 नवंबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 15 नवंबर होगी। 30 नवंबर को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक वोट डाले जाएंगे, जबकि 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।

किन वार्डों में होंगे उपचुनाव

इन वार्डों में मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, दिचाऊं कला, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी (एससी), ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। ये वार्ड मुंडका, वजीरपुर, मटियाला, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, देवली और पटपड़गंज जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार है।

वार्ड संख्या/नामआरक्षण स्थितिविधानसभा का नाम
35- मुंडकासामान्यमुंडका
56- शालीमार बाग-बीमहिलाशालीमार बाग-बी
65- अशोक विहारमहिलावजीरपुर
74 -चांदनी चौकसामान्यचांदनी चौक
76- चांदनी महलसामान्यमटिया महल
120- द्वारका बीमहिलामटियाला
128 -दिचाऊं कलामहिलानजफगढ़
139 -नारायणासामान्यराजेंद्र नगर
163 -संगम विहार-एसामान्यदेवली
164 -दक्षिण पुरी (एससी)अनुसूचित जातिदेवली
173 -ग्रेटर कैलाशमहिलाग्रेटर कैलास
198-विनोद नगरसामान्यपटपड़गंज

दिल्ली में क्यों हो रहे पार्षद उपचुनाव?

दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद कमलजीत चुनाव जीतने, जबकि इसी साल विधायक बने 11 पार्षदों ने अपनी निगम सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लिहाजा, निगम के 12 वार्ड खाली हो गए थे। ऐसे में इन सीटों को भरने के लिए उपचुनाव होने हैं।

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 निगम पार्षद चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इनमें से 8 भाजपा और 3 आम आदमी पार्टी के पार्षद शामिल थे। स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से पार्षद थी और इसी विधानसभा से विधायक चुनी गईं। उन्होंने भी अपने वार्ड नंबर 56 की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article