इलेक्शन

हिमाचल में कांग्रेस खेमे में होगी बगावत ! अगर इस नेता की बात नहीं मानी तो टूटेगी पार्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 03:11 PM IST

Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस को चुनावों में बहुमत के बाद प्रतिभा सिंह ने बयान दिया था कि पार्टी ने वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनाव लड़ा था। प्रतिभा सिंह का यह बयान इशारों में काफी कहानी कह रहा है। साफ है वह अपने परिवार की दावेदारी मुख्यमंत्री पद के लिए पेश कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रतिभा सिंह इस समय कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतीं हैं।
  • बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है।

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर आ रही है। पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर टूट हो सकती है। और इसका सूत्रधार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का खेमा हो सकता है। खेमे का दावा है कि कांग्रेस आलाकमान को या तो प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाना होगा या फिर फिर उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाना होगा। और ऐसा नहीं होने की सूरत में पार्टी में टूट हो जायेगी। इसके पहले प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री की उम्मीदवारों के लेकर बड़ा बयान दे चुकी हैं।

जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने क्या बोला था

कांग्रेस को चुनावों में बहुमत के बाद प्रतिभा सिंह ने बयान दिया था कि पार्टी ने वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनाव लड़ा था। प्रतिभा सिंह का यह बयान इशारों में काफी कहानी कह रहा है। साफ है वह अपने परिवार की दावेदारी मुख्यमंत्री पद के लिए पेश कर रही हैं। ऐसे में उनके खेमे से जो खबर आ रही है, वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा विधायक दल की बैठक के लिए पहुंच गए हैं। और उस बैठक में नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला हो सकता है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं किया था। 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतीं हैं। वहीं बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा निर्दलीयों ने तीन सीटें जीतीं हैं।

कितनी मजबूत हैं प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, इस समय कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह चुनाव प्रचार के दौरान यह कहती रही हैं कि वह रेस में शामिल नहीं है। लेकिन राजनीतिक बयान के मायने अलग है। वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश में उनके जीवनकाल में पूरी तरह से दबदबा रहा था। ऐसे में उनके बाद भी जीते हुए कई विधायकों को प्रतिभा सिंह का समर्थन हासिल है। इसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री जैसे नेता शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article