इलेक्शन

Congress List: पंजाब-हिमाचल और हरियाणा के लिए कई कैंडिडेट कांग्रेस ने किए फाइनल! मनीष तिवारी का चुनाव लड़ना लगभग तय

  • Reported by: रंजीता झा
  • Updated Apr 14, 2024, 09:04 AM IST

Congress List: कांग्रेस ने शनिवार को यहां पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।

Image

कांग्रेस ने हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के लिए कई उम्मीदवारों के नाम किए तय

Photo : PTI

Congress List: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लिए कुछ उम्मीदवरों के नाम तय कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवारों की नई लिस्ट रविवार को जारी कर सकती है।

कांग्रेस सीईसी की बैठक में फैसला

कांग्रेस ने शनिवार को यहां पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। हिमाचल प्रदेश के लिए सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाग लिया। बैठक में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला उपस्थित थे।

किसके नाम पर मुहर

सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश के मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद कुमार सुल्तान पूरी को टिकट मिलना तय है। वहीं पंजाब से कांग्रेस ने तीन सीटिंग सांसद को फिर उम्मीदवार बनाने का फ़ैसला किया है। जिसमें अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, मनीष तिवारी आनंदपुर साहेब से, अमर सिंह-फ़तेहपुर साहेब(सुरक्षित) से, इंद्रजीत सिंह(राणा गुरजीत सिंह का बेटा)- खड़ूर साहेब चुनाव लड़ सकते हैं।

हरियाणा के लिए क्या हुआ फैसला

वहीं हरियाणा CEC की बैठक में तीन सीटो पर सहमति बनी है। जिसमें रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा, सिरसा से कुमारी शैलजा और अंबाला से वरुण मुलाना। वहीं छह सीटो के लिये कांग्रेस ने कमेटी बना दी है, जिसमे सलमान ख़ुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, दीपक बाबरिया(प्रभारी, हरियाणा) भक्तचरण दास, भूपिन्दर सिंह, PCC उदयभान सदस्य होंगे। ये बची छह सीटो पर उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे। अब हरियाणा के लिए CEC की बैठक नही होगी।

रंजीता झा
रंजीता झा author

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरे... और देखें

End of Article