Bihar Assembly Election: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी अब इस चुनावी रण में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 58 चुनावी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जो राज्य में पार्टी संगठन और रणनीति को मजबूती देने का काम करेंगे।
58 पर्यवेक्षकों की टीम तैयार
कांग्रेस नेतृत्व ने देशभर से अनुभवी नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलाकर एक मजबूत टीम बनाई है। इनमें शामिल हैं- विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त), अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव ...और अन्य वरिष्ठ नेता।
क्या होगी जिम्मेदारी
इन 58 पर्यवेक्षकों को जमीनी हालात का मूल्यांकन, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, और गठबंधन सहयोगियों से समन्वय स्थापित करने जैसे अहम कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस की तैयारी
2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद और वाम दलों के साथ मिलकर महागठबंधन (Grand Alliance) का हिस्सा थी। कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार कांग्रेस की कोशिश होगी कि वह सीटों की संख्या और जनाधार दोनों बढ़ा सके। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस "गंभीरता से चुनाव को निर्णायक भूमिका में लड़ना" चाहती है।
