Uttarakhand Election Result 2022: खटीमा सीट से हारे पुष्कर सिंह धामी, जानिए क्या है बाकी सीटों का हाल
Uttarakhand Election Results 2022 LIVE, UK Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2022 Seat Wise, Constituency Wise Live Counting: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने रूझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा
Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav Result 2022, Uttarakhand Election Result 2022 LIVE: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच रूझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी एक बार फिर फिर सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना (Uttarakhand Voting Counting) में हरीश रावत सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। राज्य में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।
Uttarakhand Election Results 2022 Constituency Wise: Full List
Uttarakhand Election Results: जानिए क्या हैं ताजा रूझान
ताजा रूझानों में भाजपा कुल 47 सीटों पर आगे है, जिसमें 10 पर वह जीत हासिल कर चुकी हैं। कांग्रेस 3 सीटें जीत चुकी हैं और 16 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा 2 तथा निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। कुछ सीटों पर नजदीकी मुकाबला चल रहा है।
Uttarakhand Election Results: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और बंशीधर भगत चुनाव जीते
सोमेश्वर सीट पर कैबिनटे मंत्री रेखा आर्या पांच हजार से अधिक वोटों से जीतीं। वहीं कालाढूंगी सीट पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत 24 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। हरिद्वार सीट पर मदन कौशिक 16500 वोटों से अधिक मतों से आगे हैं। लैंसडौन सीट से हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की हार तय
खटीमा से चुनाव हारे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस नेता हरीश रावत के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव हार गए हैं। खटीमा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर मुकाबला कांटे का रहा। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने धामी को हराया है।
Harish Rawat on Uttarakhand Election: हार के बाद भावुक हुए हरीश रावत, फेसबुक पर पोस्ट कर माफी मांगी
हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट कर बोले- 'लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है, बहुत अल्प समय में आपने मेरी तरफ स्नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया। मैं अपने आपको आपके बड़े हुए हाथ की जद में नहीं ला पाया। कांग्रेसजनों ने अथक परिश्रम कर मेरी कमजोरियों को ढकने और जनता के विश्वास को मेरे साथ जोड़ने का अथक प्रयास किया उसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूंँ। एक बार राजनीति स्थिति में स्थायित्व आ जाए, लोगों का ध्यान अपने दैनिक कार्यों पर आ जाए तो मैं, लालकुआं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उनके मध्य पहुंचूंगा। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'
कालाढूंगी सीट से बंशीधर भगत ने बढ़ाई बढ़त
उत्तराखंड की हॉट सीटों में शुमार कालाढूंगी सीट पर बंशीधर भगत ने फिर से बढ़त बना ली है। करीब 17 हजार वोटों से भगत आगे चल रहे हैं। चार राउंड की मतगणना अभी बांकी है। द्वाराहाट सीट पर कांग्रेस ने 9 राउंड के बाद फिर से बढ़त बना ली है। मदन बिष्ट करीब 5 सौ वोटों से आगे चल रहे हैं।
कुमाऊं की सीटों पर कांग्रेस को हाथ लगी निराशा
कुमाऊं मंडल में आने वाले अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और नैनीताल की पहाड़ी सीटों पर कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। हालांकि पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस जरूर बढ़त बनाए हुए हैं। अल्मोड़ा जिले की सभी सीटों (अल्मोड़ा, सोमेश्वर, द्वाराहाट, सल्ट, जागेश्वर और रानीखेत) पर बीजेपी आगे चल रही है। बागेश्वर की कपकोट और बागेश्वर सीट पर बीजेपी आगे है। चंपावत की लोहाघाट सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है जबकि चंपावत सीट पर बीजेपी आगे है। पिथौरागढ़ और धारचूला सीट पर कांग्रेस आगे हैं।
Uttarakhand Election 2022: इन सीटों पर हजार से कम है वोटों का अंतर
उत्तराखंड की कुछ सीटों पर अभी हजार से कम का अंतर बना हुआ है। यानि कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों के बीच एक हजार से कम वोटों का अंतर है। अल्मोड़ा सीट पर बीजेपी जहां 738 से आगे है तो बद्रीनाथ सीट पर भाजपा 440 वोटों से आगे है। द्वाराहाट सीट पर बीजेपी कांग्रेस से महज 516 वोटों से आगे है। कर्णप्रयाग सीट पर कांग्रेस 817 वोटों से आगे है। टिहरी सीट पर तो सबसे कम अंतर है जहां बीजेपी के किशोर उपाध्याय महज 216 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election: UKD के अस्तित्व पर खतरा
उत्तराखंड चुनाव में क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) का प्रदर्शन इस बार भी निराशाजनक रहा है। द्वाराहाट सीट पर UKD की संभावनाएं बताई जा रही थी लेकिन यहां भी बीजेपी आगे चल रही है। इसके अलावा पहली बार राज्य में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को भी निराशा हाथ लगी है और उसके अधिकांश उम्मीदवार जमानत जब्त करने जैसी स्थिति में होंगे।
हल्द्वानी की हॉट सीट पर कांग्रेस हुई आगे
हल्द्वानी सीट पर भाजपा करीब 11 हजार वोटों पीछे हो गई है और अब केवल 2 राउंड की काउंटिंग बाकी है। कालाढूंगी सीट पर भी बंशीधर भगत लगातार पिछड़ रहे हैं। नैनीताल सीट पर भाजपा पांच हजार से अधिक मतों से आगे है। रामनगर सीट पर बीजेपी ने फिर से बढ़त बना ली है और साढ़े चार हजार से अधिक वोटों से भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट आगे हैं।
चुनाव आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर लगाया प्रतिबंध
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को बृहस्पतिवार को हटा दिया। आयोग ने एक बयान में कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूस निकालने से संबंधित दिशानिर्देशों में राहत दी जाए और विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा लिया जाए।
पुष्कर सिंह धामी अभी भी पीछे
Uttarakhand Election: हरीश रावत चुनाव हारे
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। लालकुआं सीट पर हरीश रावत करीब 10 हजार वोटों से चुनाव हारे हैं उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने शिकस्त दी है। हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट पर करीब 6 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
Uttarakhand Election 2022: खानपुर सीट पर उमेश कुमार आगे
सबसे दिलचस्प चुनाव हो रहा है उत्तराखंड की खानपुर सीट पर जहां से बीजेपी ने इस बार कुंवर प्रणव चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुवंरानी देवयानी को टिकट दिया था। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election Results: चुनाव आयोग के आंकड़े
Uttarakhand Election Natije: भाजपा के दिग्गज नेताओं की सीट फंसी
सीएम पुष्कर धामी सहित बीजेपी के कई कैबिनेट मंत्रियों की सीट फंस गई है। हरिद्वार सीट पर मदन कौशिक 200 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बंशीधर भगत भी कालाढूंगी सीट से हजार वोटों से अधिक से पीछे चल रहे हैं। धन सिंह रावत श्रीनगर सीट पर 25 वोटों से पीछे चल रहे हैं। नरेंद्र नगर सीट से सुबोध उनियाल करीब 500 मतों से पीछे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election 2022: भीमताल सीट पर बीजेपी तो हरीश धामी धारचूला सीट आगे
भीमताल सीट पर भाजपा के राम सिंह कैड़ा 1854 वोटों से आगे चल रहे हैं। धारचूला सीट पर कांग्रेस के हरीश सिंह धामी 4797 वोटों से आगे चल रहे हैं। डोईवाला सीट पर भाजपा के बृजभूषण गैरोला 19136 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीट थी लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। घनसाली सीट पर भाजपा के शक्तिलाल साह 3550 वोटों से आगे हैं।
Uttarakhand Results: बंशीधर भगत कालाढूंगी से पिछड़े
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय दो-दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर आठ बार के विधायक रहे दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना से 6500 से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश चंद्र से 2500 से अधिक वोटों से पीछे हैं।
Uttarakhand Election Result: नैनीताल सीट पर भाजपा तो पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे
मंगलौर सीट से बसपा से करीम अंसारी 1700 से अधिक मतों से आगे। नैनीताल सीट पर भाजपा की सरिता आर्या करीब 4700 से अधिक वोटों से आगे, नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा 2098 वोटों से आगे, नरेंद्र नगर से कांग्रेस के ओम गोपाल 1476 वोटों से आगे। पौड़ी से भाजपा के राजकुमार 1443 वोटों से आगे, पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस के मयूख महर 1741 मतों से आगे। प्रताप नगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह 1536 मतों से आगे, पुरोला से कांग्रेस के मालचंद 349 मतों से आगे। यमुनोत्री सीट पर संजय डोभाल 1002 मतों से आगे। यमकेश्वर से भाजपा की रेनु बिष्ट 2450 वोटों से आगे।
Uttarakhand Results: हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत आगे, मदन कौशिक पिछड़े
डीडीहाट सीट से भाजपा के दिग्गज नेता बिशन सिंह चुफाल महज 88 वोटों से आगे चल रहे हैं। गदरपुर सीट से अरविंद पांडे 7300 से अदिक वोटों से आगे हैं। गंगोलीहाट से भाजपा के फकीर राम 1088 मतो से आगे चल रहे हैं। हल्द्वानी सीट पर जोगेंद्र रौतेला की बढ़त 4 हजार के पार पहुंची। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत 2302 वोटों से आगे। हरिद्वार सीट से मदन कौशिक फिर पिछड़े। जसपुर सीट से कांग्रेस के आदेश चौहान 801 वोटों से आगे। कर्णप्रयाग सीट से कांग्रेस के मुकेश नेगी 1186 मतों से आगे, केदारनाथ सीट से भाजपा की शैलारानी रावत 601 वोटों से आगे हैं।
Uttarakhand Chunav Result: धारचूला सीट से कांग्रेस आगे, सल्ट सीट पर कांटे का मुकाबला
धारचूला सीट पर कांग्रेस के हरीश धामी करीब 1600 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं सल्ट सीट पर 125 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार महेश जीना आगे हैं। रामनगर सीट पर कांग्रेस के महेंद्र पाल करीब 3 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। रूद्रपुर सीट से बीजेपी के शिव अरोड़ा कांग्रेस की मीना शर्मा से 1500 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Chunav Result: खटीमा से पुष्कर धामी पिछड़े, बंशीधर भगत भी पीछे
खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी फिलहाल करीब एक हजार वोटों से पिछड़ रहे हैं। वहीं कालाढूंगी सीट पर बंशीधर भगत भी कांग्रेस के महेश शर्मा से करीब 500 वोटों से पिछड़ रहे हैं। कोटद्वार सीट पर बीजेपी की रितू भूषण खंडूरी 900 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।
Uttarakhand Chunav Result: लैंसडोन से हरक सिंह रावत की बहू भी पिछड़ी
हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं भी लैंसडौन सीट से पिछड़ रही हैं। यहां से भाजपा के दिलीप सिंह रावत 2500 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं जागेश्वर सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह कुंजवाल भी पिछड़ रहे हैं जहां बीजेपी के मोहन सिंह महरा करीब 7 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। रानीखेत सीट पर भाजपा करीब 350 वोटों से आगे चल रही है।
Uttarakhand Chunav Result: यशपाल आर्या भी पीछे हुए, सतपाल महाराज ने बढ़ाई बढ़त
बाजपुर सीट से कांग्रेस के यशपाल आर्या करीब 3 हजार से अधिक मतो से पीछे चल रहे हैं। वहीं सतपाल महाराज अपनी सीट चबौट्टाखाल पर 553 मतों से आगे चल रहे हैं। भेल रानीपुर से राजबीर सिंह चौहान 1639 वोटों से आगे चल रहे हैं। देहरादून कैंट से बीजेपी की सविता कपूर 2228 मतो से आगे हैं। देवप्रयाग से कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी फिलहाल 258 वोटों से आगे हैं। धनौल्टी सीट पर कांग्रेस के प्रीतम सिंह पंवार 517 मतो से आगे हैं। वहीं डोईवाला सीट पर बृज भूषण गैरोला कांग्रेस उम्मीदवार से 2360 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।
Uttarakhand Chunav Result: रेखा आर्या ने अपनी सीट पर बनाई बढ़त
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमेश्वर सीट पर 1084 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शर्मा भी करीब 200 वोटों से आगे चल रहे हैं। द्वाराहाट सीट पर भाजपा के अनिल शाही कांग्रेस के मदन बिष्ट के मुकाबले 550 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर यूकेडी के पुष्पेश त्रिपाठी 790 वोटों के साथ फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं।
Uttarakhand Chunav Results: जानिए कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की सीटों का हाल
काशीपुर सीट से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा, लश्कर से बसपा के शहजाद, लालकुआं से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट करीब हरीश रावत से करीब 6 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं। लोहाघाट से भाजपा के खुशाल सिंह अधिकारी 210 वोटों, मंगलौर से बसपा के करीम अंसारी, नैनीताल सीट से सरिता आर्या 705 वोटों से आगे चल रहे हैं। नरेंद्र नगर से कांग्रेस के ओम गोपाल रावत 184 वोटों से आगे चल रहे हैं। पिथौरागढ़ से कांग्रेस के मयूख महर, रूद्रपुर से शिव अरोड़ा 584 वोटों से, सौरभ बहुगुणा 2665, श्रीनगर से गणेश गोदियाल 439 वोटों से, टिहरी से कांग्रेस के दिनेश धनै, थराली से बीजेपी के भूपाल राम टम्टा, यमुनोत्री से कांग्रेस के संजय बिल्जवाण आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Chunav Results:मदन कौशिक और प्रीतम सिंह अपनी अपनी सीट पर आगे
बद्रीनाथ सीट पर फिलहाल भाजपा के महेंद्र भट्ट 88 मतो से, बागेश्वर सीट पर बीजेपी के चंदन राम दास 271 मतों, चकराता सीट से प्रीतम सिंह 1805 मतों, गरदपुर से अरविंद पांडे 1919 वोटों, गंगोत्री से सुरेश सिंह चौहान 171 वोटों से हरिद्वार से मदन कौशिक 939 वोटों से, हरिद्वार ग्रामीण से बीजेपी के यतीश्वरानंद 1527 वोटों से, झबरेड़ा से कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार 1293 वोटों से, ज्वालापुर से कांग्रेस के रवि बहादुर 1010 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Chunav Parinam: रूड़की, विकासगनर और राजपुर रोड का हाल
राजपुर रोड से भाजपा के खजान दास 1773 वोटों से, और रायपुर से उमेश शर्मा काउ 1381 मतों से आगे चल रहे हैं। रूडकी से 454 वोटों से बीजेपी के प्रदीप बत्रा आगे हैं। विकास नगर से मुन्ना सिंह चौहान 181 वोटों से आगे। बागेश्वर की कपकोट सीट से सुरेश गढ़िया 431 वोटों से आगे, और किच्छा से कांग्रेस के तिलकराज बेहड़ 595 मतो से आगे हैं।
Uttarakhand Chunav Results: धर्मपुर सीट पर भाजपा पिछड़ी
देहरादून की धर्मपुर सीट से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल बीजेपी के विनोद चमोली के मुकाबले 784 वोटों से आगे चल रहे हैं। हल्द्वानी सीट से बीजेपी के जोगिंदर रौतेला कांग्रेस के सुमित ह्दयेश से 1052 वोटों से आगे चल रहे हैं। मसूरी सीट से बीजेपी के गणेश जोशी 2307 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Chunav Natije:बाजपुर से यशपाल आर्या पीछे
बाजपुर सीट से यशपाल आर्या पीछे चल रहे हैं, रूझानों में भाजपा के राजेश कुमार आगे चल रहे हैं। हरिद्वार की भगवानपुर पुर सीट से कांग्रेस की ममता राकेश आगे चल रही हैं। रामनगर सीट पर कांग्रेस के महेंद्र पाल 3692 वोटों से आगे चल रहे हैं। सहसपुर सीट पर कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा 1736 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Chunav Natije: उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर
उत्तराखंड में फिलहाल कांग्रेस औऱ भाजपा में कड़ी टक्कर दिख रही है। हरीश रावत (Harish Rawat), पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और बंशीधर भगत (Bansidhar Bhagat) अपनी अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी रूझानों में बहुमत के करीब पहुंच गई है। हालांकि कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है।
Uttarakhand Chunav Natije: रूझानों में भाजपा 30 सीटों के पार पहुंची, एक सीट पर AAPआगे
उत्तराखंड के ताजा रूझानों में भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। बिल्कुल एग्जिट पोल्स की तरह रूझान भी मिल रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं जबकि हरीश रावत भी लालकुंआ सीट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस बागेश्वर से बीजेपी और पिथौरागढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है।
Uttarakhand Chunav Natije: कुल 632 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के अलावा उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों सहित कुल 632 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा। इनमें विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और आप के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत्त)अजय कोठियाल की सीटों के चुनावी परिणामों पर सबकी निगाह रहेगी ।
Uttarakhand Chunav Natije: भाजपा ने बनाए रखे हुए बढ़त
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी बढ़त को कायम रखा है। भाजपा फिलहाल 30 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के कुछ दिग्गज उम्मीदवार भी पीछे चल रहे हैं। खटीमा सीट (Khatima Seat Results) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे चल रहे हैं। हल्द्वानी (Haldwani Seat Results) सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं।
Uttarakhand Chunav Results: भाजपा और कांग्रेस में दिख रही कड़ी टक्कर
उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल की तरह रूझान भी आ रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नैनीताल सीट से कांग्रेस के संजीव आर्या भी पीछे चल रहे हैं। कुल 28 सीटों पर बीजेपी तथा 27 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
Uttarakhand Chunav Parinam: भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कटर मिल रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही 27-27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांटे की टक्कर में कई दिग्गज भी पीछे चल रहे हैं। शुरूआत में पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। फिलहाल हरीश रावत अपनी लालकुआं सीट से आगे चल रहे हैं जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।
Uttarakhand Chunav Results: भाजपा ने बनाए रखी है बढ़त
उत्तराखंड में भाजपा 20 सीटों पर तथा काग्रेस 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अभी वीवीआईपी सीटों के रूझान आने बांकि है। सतपाल महाराज अपनी सीट बनाए हुए हैं। वहीं हलद्वानी सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Chunav Results: भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
रूझानों में भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। भाजपा अभी 15 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस भी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बढ़त का फासला दोनों दलों के बीच कम होता जा रहा है। हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी की सीट के रूझान कुछ ही देर में आपके सामने होंगे।
Uttarakhand Chunav Parinam: पहला रूझान बीजेपी के पक्ष में, तीन सीटों पर भाजपा आगे
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच पहला रूझान आ गया है जो बीजेपी के पक्ष में जाता दिख रहा है जो तीन सीटों पर आगे चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी जीत को लेकर अलग अलग दावे कर रहे हैं। कुछ सीटों पर निर्दलीय और क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
Uttarakhand Chunav Natije: मतगणना शुरू, हरीश रावत बोले- 48 सीटें मिलेंगी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता हरीश रावत बोले हम नतीजे को लेकर हम चिंतित नहीं है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करीब 48 सीटें मिलेंगी। हम आज अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। चुनाव नतीजों को लेकर हम चिंतित नहीं है। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। भाजपा यदि सत्ता में वापसी करती है तो वह इतिहास बनाएगी। उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें लगी हैं।
Uttarakhand Election results 2022: कांग्रेसी दिग्गजों का देहरादून में जमावड़ा
उत्तराखंड में चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस खेमा भी सक्रिय हो गया है। कांग्रेसी नेता मतगणना और उसके बाद की स्थिति को लेकर सतर्क है और केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक दीपेंद्र हुडडा, उत्तराखंड में पार्टी मामलों के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि प्रमुख नेताओं ने सरकार बनाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति को लेकर मंगलवार को मंथन किया।
Uttarakhand Chunav Parinam:हरीश रावत ने किया ट्वीट- भगवान आशीर्वाद बनाए रखें
कांग्रेस नेता और सीएम पद के संभावित चेहरे हरीश रावत ने पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्। मैं अपने ईष्ट देवता, कुलदेवता व सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करता हूंँ। भगवान विष्णु हम सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।' इसके साथ ही ट्वीट किए गए वीडियो में हरीश रावत शिव मंदिर में पूजा अर्चना और शिवलिंग पर चल चढ़ाते हुए नजर आए। हालांकि ये वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।
Uttarakhand Election results 2022: बघेल ने की हरीश रावत से मुलाकात
Uttarakhand Election results 2022: बघेल का दावा, बनाएंगे पूर्ण बहुत की सरकार
देहरादून पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘हम उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। बीजेपी ने पूर्व में अपने विधायकों को जांच एजेंसियों का डर और पैसे का लोभ दिखाकर तोड़ने की कोशिश की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे और फिर पार्टी आलाकमान इस पर अपना फैसला लेगा।’
Uttarakhand Chunav Natije: इन सीटों पर रहेगी नजर
उत्तराखंड चुनाव की मतगणना के दौरान कुछ सीटों पर सभी की नजर टिकी हुई है। इनमें लालकुआं विधानसभा सीट, जहां से हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं, खटीमा जहां से सीएम पुष्कर धामी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा सतपाल महाराज की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट, बंशीधर भगत की कालाढूंगी सीट, रेखा आर्या की सोमेश्वर विधानसभा सीट और हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की लैंसडौन सीट शामिल हैं।
Uttarakhand ELection Results : सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है बीजेपी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर आए एग्जिट पोल के बीच भाजपा प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। भाजपा का यह दावा है कि वो पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह दावा कर रहे हैं कि प्रदेश के मतदाताओं ने राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का प्रमाणपत्र चुनाव में दिया है और वो बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे
उत्तराखंड में मतगणना से पहले भूपेश बघेल की एंट्री कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर हुई है। माना जा रहा है कि अपने तमाम विधायकों को सुरक्षित उत्तराखंड से बाहर ले जाने के लिए कांग्रेस ने ये जिम्मेदारी भूपेश बघेल को दी है। वहीं देहरादून पहुंचे भूपेश बघेल ने साफ तौर पर कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन रही है और कांग्रेस बहुमत पाने जा रही है।
Uttarakhand Chunav Natije: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया मंथन
कांग्रेस खेमा भी मतगणना और उसके बाद की स्थिति को लेकर सतर्क है और केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक दीपेंद्र हुडडा, उत्तराखंड में पार्टी मामलों के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि प्रमुख नेताओं ने सरकार बनाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति को लेकर मंगलवार को मंथन किया। इसके अलावा पार्टी चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश और एमबी पाटिल के बीच भी बुधवार को इसे लेकर एक बैठक हुई।
Uttarakhand Election Results: दोनों दलों के बागी उम्मीदवारों पर भी बीजेपी कांग्रेस की नजर
दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें अपने बागियों पर हैं जिन्होंने टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस बार भाजपा के करीब 13 बागी और कांग्रेस के छह बागी चुनाव मैदान में थे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और रणनीतिकार कैलाश विजयवर्गीय के रविवार को यहां पहुंचने के बाद अलर्ट मोड में आयी कांग्रेस के भी कई नेता यह सुनिश्चित करने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं कि नतीजे घोषित होने के बाद उसका कुनबा बिखरे नहीं।
खंडित जनादेश को लेकर सक्रिय हुए बीजेपी कांग्रेस
भाजपा ने उत्तराखंड में खंडित जनादेश की स्थिति में सरकार बनाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। जैसा कि एग्जिट पोल ने उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के संकेत दिए हैं, सत्तारूढ़ दल अब राज्य में सरकार बनाने के लिए निर्दलीय और क्षेत्रीय संगठनों पर निर्भर है।
बीजेपी औऱ कांग्रेस का मत प्रतिशत
एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, 2017 में बीजेपी को मिले 46.5 प्रतिशत वोट शेयर के मुकाबले 2022 के चुनावों में उसका वोट शेयर 40.8 प्रतिशत रह सकता है, जिसमें 5.7 प्रतिशत की कमी देखी गई है। वहीं दूसरी ओर 2017 में जहां कांग्रेस का वोट शेयर 33.5 प्रतिशत था, 2022 में उसे 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 39.3 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
न्यूज 24-चाणक्य का अनुमान कहता है कि भाजपा 43 सीटों के साथ दोबारा कुर्सी पर काबिज होगी। जबिक कांग्रेस को 24 सीटें ही मिलेंगी। जी न्यूज का एग्जिट पोल कहता है कि भाजपा को 26 से 30 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलेंगी। टीवी-9 भारतवर्ष के मुताबिक भाजपा को 31 से 33 सीटें और कांग्रेस को 33 से 35 सीटें मिलेंगी।

