UP Election 2022 3rd Phase voting: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 1 बजे तक 35.88 फीसदी मतदान
UP Assembly Election 2022 3rd Phase voting: उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के तहत 59 सीटों पर मतदान हुआ। लगभग 2 करोड़ 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण के चुनाव में जिन दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हैं। चुनाव को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं, वहीं सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 59 सीटों के लिए वोटिंग हुई है। जिसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इस चरण के चुनाव में 627 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ-साथ योगी सरकार के कई मंत्री भी शामिल हैं। मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में यूं तो कई पार्टियां किस्मत आजमा रही हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच माना जा रहा है। यूपी के चुनाव मैदान में इस बार आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है।
यूपी में 1 बजे तक 35.88 फीसदी लोगों ने डाले मत
मुलायम सिंह यादव ने अपना वोट डाला
अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद कहा- 'किसान माफ नहीं करेगा, यूपी में बीजेपी को साफ करेगा'
यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान
यूपी के तीसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान हुआ है, हाथरस में 7.62%, फिरोजाबाद में 9.85%, कासगंज में 9.53%,एटा में 10.16%, मैनपुरी में 11.02%, फर्रुखाबाद में 5.88%, कन्नौज में 10.11%, इटावा में 6.83%, औरैया में 7.74%, कानपुर देहात में 6.83%, कानपुर में 5.66%, मतदान की खबर है
राम गोपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण तक हम बहुमत हासिल कर लेंगे
प्रमिला पांडेय ने EVM में वोट देते हुए फोटो शेयर की
प्रमिला पांडे ने EVM में वोट करते हुए तस्वीर शेयर की है, प्रमिला पांडे ने बीजेपी को वोट देते हुए शेयर की फोटो, मेयर प्रमिला पांडे ने कानपुर शहर के हडसन मतदान केंद्र पर मतदान किया है गौर हो कि मतदान के दौरान ईवीएम की फोटो खींचना चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है।
शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया
मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने डाला वोट
लुईस खुर्शीद बोलीं- प्रियंका गांधी की वजह से महिलाओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई है''
जसवंतनगर सीट पर दांव पर शिवपाल सिंह यादव की साख पर
यूपी के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू
चुनाव अधिकारियों ने फर्रुखाबाद में मतदान केंद्र संख्या 295 पर मॉक पोल किया
कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान
निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, चुनाव आयोग ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
2.15 करोड़ से अधिक मतदाता
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य के 16 जिलों में के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाने हैं, जहां दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 99 लाख से ज्यादा है। वहीं किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाताओं की संख्या लगभग 1000 है। ये सभी मिलकर इस चरण के चुनाव मैदान में उतरे 627 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
दांव पर दिग्गजों की किस्मत
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत दांव पर है, उनमें राज्य के पूर्व मुख्मयंत्री व सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हैं, जो मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के पारंपरिक चुनाव क्षेत्र जसवंतनगर में भी आज ही वोट डाले जाएंगे। वहीं, राज्य सरकार के मंत्री सतीश महाना, रामनरेश अग्निहोत्री की किस्मत का फैसला भी इसी चरण के चुनाव में होगा।

