UP Election 2022 2nd Phase voting : यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 61.06 प्रतिशत वोटर्स ने डाले वोट, उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
UP Assembly Election 2022 2nd Phase voting: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ, गौर हो कि सात चरणों में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव हो रहा है, दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को वोट डाले गए।
UP Assembly Election 2022 2nd Phase voting : यूपी विधानसभा के इस दूसरे फेज के मतदान में कुल 55 विधानसभा क्षेत्रों में 586 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 69 महिला प्रत्याशी हैं, दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से बीजेपी ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस चरण में चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे वहीं आजम खान को उनके गढ़ रामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि सैनी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से मैदान में उतारा गया है।
सबसे अधिक मतदान सहारनपुर में 67.52 प्रतिशत, सबसे कम शाहजहांपुर में
उत्तर प्रदेश में, जहां नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ, सबसे अधिक मतदान सहारनपुर में 67.52 प्रतिशत और सबसे कम शाहजहांपुर में 55.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।यूपी के अमरोहा जिले में 66.15 फीसदी, बरेली में 58.82 फीसदी, बिजनौर में 62.11 फीसदी, बदायूं में 56.83 फीसदी, मुरादाबाद में 64.56 फीसदी, रामपुर में 62.31 फीसदी और संभल में 56.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
यूपी में शाम 5 बजे तक किस जिले में कितने फीसदी वोटिंग हुई
पहले चरण की तरह इस बार भी यूपी में अच्छी खासा मतदान हुआ है, पहले फेज में 58 सीटों पर 60.17 फीसदी वोटिंग हुई थी वहीं दूसरे चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक 60.44 फीसदी मतदान की खबर है। अमरोहा - 66.15%, बरेली - 57.68%,बिजनौर - 61.44%, बदायूं - 55.98%, मुरादाबाद - 64.52%,रामपुर - 60.10%, सहारनपुर - 67.05%,संभल - 56.88%, शाहजहांपुर - 55.20% वोटिंग की खबर है
मतदान के बाद सील हो रही हैं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और VVPAT
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अमरोहा में किया मतदान
बदायूं के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मतदान का बहिष्कार
यूपी के बदायूं के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के नरौ गांव के निवासियों ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का बहिष्कार किया, इसपर एसडीएम का कहना है कि "ग्रामीण उझानी नगर पालिका से गांव में अपशिष्ट जल के प्रवाह का विरोध कर रहे हैं, जो उनके खेतों में पानी भर जाता है और पीने योग्य पानी को प्रदूषित करता है।"
सपा का आरोप- समाजवादी पार्टी को वोट देने पर वीवीपैट मशीन बीजेपी की पर्ची फेंक रही
यूपी चुनाव में दोपहर 3 बजे तक पोलिंग प्रतिशत कुछ ऐसा रहा
अमरोहा: 60.05%, बरेली: 51.81%, बदायूं : 47.69%,मुरादाबाद: 55.62, रामपुर: 52.63%, सहारनपुर: 56.56%, संभल: 49.11%, शाहजहांपुर: 46.78%
किसी निर्दोष को जेल में का जवाब मिलेगा- अब्दुल्ला आजम खान
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान और सुआर से सपा उम्मीदवार ने कहा कि आजम साहब की गैरमौजूदगी की भरपाई कोई नहीं कर सकता। लेकिन अगर किसी को लगता है कि किसी निर्दोष को सलाखों के पीछे डालना अच्छा है, तो यह बीजेपी की गलतफहमी है। लोग इसे बुरा मानते हैं। वे 10 मार्च को प्रतिक्रिया देखेंगे। अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी का विवादित बयान, 'डबल इंजन' के दोनों इंजन अलग-अलग चल रहे हैं। एक तरफ तो वे कहते हैं कि 'अगर बीजेपी न होते तो आजम खान क्या जेल में होते?' दूसरी तरफ, सीएम योगी आदित्यनाथ यह बात कह रहे हैं। मुझे लगता है कि बीजेपी पहले अपना स्टैंड साफ कर ले तो बेहतर होगा।
1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान
दूसरे चरण की वोटिंग से पता चलता है बीजेपी फिर सत्ता में लौटेगी-पीएम मोदी
पीएम मोदी कानपुर देहात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान बीजेपी के फिर से सत्ता में लौटने की ओर इशारा करता है।
सीएम योगी ने कई गलत बयान दिए हैंः तंजीम फातिमा
रामपुर से जेल में बंद सपा प्रत्याशी आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने कहा कि ये गलत है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई गलत बयान दिए हैं।
मुरादाबाद में ड्रोन से निगरानी
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है। हम ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।
योगी जी ने राजनीति का मजाक उड़ाया है: इमरान मसूद
सपा नेता इमरान मसूद ने कहा कि उन्होंने (यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ) सही कहा है, उन्होंने सिर्फ एक गलती की है। 80% लोग हमारे साथ हैं (समाजवादी पार्टी) और 20% उनके साथ (भाजपा)। तब मैं योगी जी से हाथ जोड़कर ही विनती करूंगा कि आजम साहब को जेल से बाहर निकालो। हम आभारी रहेंगे। आजम साहब को बेशर्मी से डकैती के लिए फंसाया गया। उन्होंने राजनीति का मजाक उड़ाया है।
11 बजे तक 23.03% मतदान
9 बजे तक 9.45% मतदान
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करेंः अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। मतदान करें!
विकास और उन्नति के लिए मतदान कीजिए- प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज उप्र में दूसरे चरण का चुनाव है।
उप्र के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों,
विकास और उन्नति के लिए मतदान कीजिए।
उत्तरप्रदेश में एक नई राजनीति, जनता के मुद्दों वाली राजनीति के लिए अपना वोट डालिए।
लोग बीजेपी को फिर आशीर्वाद देंगे- यूपी मंत्री जितिन प्रसाद
उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है। पहले चरण के चुनाव के रुझान बताते हैं कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। आज दूसरे चरण में जो काम हुआ है उसके आधार पर लोग बीजेपी को फिर आशीर्वाद देंगे।
रामपुर में वोट डालने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- 'यहां MY फैक्टर चल रहा है'
यूपी में 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे-मंत्री सुरेश खन्ना
देवबंद में बिजली नहीं होने की वजह से अबतक शुरू नहीं हो सकी वोटिंग
पीएम ने की अपील, 'पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम'
12 अशिक्षित, 114 प्रत्याशी आठवीं पास, 6 पीएचडी
दूसरे चरण के चुनाव के लिए मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में से 114 आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं जबकि 12 ने खुद को 'निरक्षर' घोषित किया है। 102 उम्मीदवार एमए पास हैं जबकि पीएचडी करने वाले 6 प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।
वोटिंग शुरू होने से पहले मतदान केंद्र संख्या मॉक पोल
दूसरे चरण में कुल 12,538 मतदान केंद्र
दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 12,538 मतदान केंद्र बनाए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कुल 122 पिंक बूथ बनाए गए हैं ताकि महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके।
करीब 5000 संवेदनशील बूथ, 60000 पुलिसकर्मी तैनात
दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान के लिए 6,860 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों समेत करीब 60 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 800 कंपनियां भी शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने में सहयोग करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। आठ निर्वाचन क्षेत्रों नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमोली, संभल, देवबंद, रामपुर मनिहारण और गंगोह को संवेदनशील की कैटेगरी में रखा गया है। 436 माजरा या बस्ती को अतिसंवेदनशील, जबकि 4,917 मतदान केंद्र को संवेदनशील की कैटेगरी में रखा गया है।
इन 9 जिलों में 55 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
आज 55 सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। ये सीटें 9 जिलों अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौतर, मुरादाबाद, रामपुर, सहानरपुर, संभल और शाहजहांपुर की हैं।
मतदान से पहले करीब 11 करोड़ रुपये की नकदी, सोना और ड्रग जब्त
उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए जिन नौ जिलों में आज को दूसरे चरण के मतदान हो रहा है। वहां आचार संहिता लागू होने से अबतक करीब 11 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी, सोना-चांदी जैसे बहुमूल्य धातु, अवैध शराब और मादक पदार्थ जब्त की गई है। इस अवधि में इन जिलों से करीब दो हजार अवैध हथियार और 165 किलोग्राम विस्फोटक भी जब्त किया गया है, जबकि चुनाव से पहले शांति भंग होने की आशंका में करीब 4.40 लाख लोगों के खिलाफ एहतियातन कदम उठाया गया है।



