इलेक्शन

Haryana Elections 2024 : अग्निवीर को सरकारी नौकरी, MSP पर 24 फसलें खरीदने का वादा, BJP के घोषणापत्र की बड़ी बातें

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया। पार्टी ने कहा है कि सरकार बनने पर वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलें खरीदेगी। साथ ही उसने राज्य के प्रत्येक अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

Image

हरियाणा में पांच अक्टूबर को होगा मतदान।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों के लिए पांच अक्टूबर को होगा मतदान
  • चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है
  • भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया, लड़कियों को स्कूटी देने का वादा

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया। पार्टी ने कहा है कि सरकार बनने पर वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलें खरीदेगी। साथ ही उसने राज्य के प्रत्येक अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा और चुनाव नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे। राज्य में हमेशा की तरह मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

लड़कियों को स्कूटर देने का वादा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने देश भर के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों से संबंधित हरियाणा के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटर देने का भी वादा किया।

प्रगति के रास्ते पर है हरियाणा-नड्डा

घोषणापत्र जारी होने से पहले सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में हरियाणा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र करते हुए कहा, "आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं हरियाणा बदल गया है और अंतर स्पष्ट है।"

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article