BJP Candidates for Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी मंगलवार रात 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। आपको बता रहे हैं बीजेपी सूची से जुड़ी 10 बड़ी बातें।
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता की शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- वी सोमन्ना वरुणा से कांग्रेस के सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
- आर अशोक कांग्रेस के डीके शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे, अशोक दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
- बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि चिक्कमगलुरु से चुनाव लड़ेंगे
- राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- भाजपा के प्रमुख नेता रमेश जारकीहोली और गोविंद एम करजोल गोकक और मुधोल से चुनाव लड़ेंगे।
- आज घोषित किए गए 189 नामों में 52 नए उम्मीदवार हैं।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 32 उम्मीदवार हैं, 30 अनुसूचित जाति (एससी) हैं।
- नौ उम्मीदवार डॉक्टर, पांच वकील और दो सेवानिवृत्त नौकरशाह हैं। पहली सूची में आठ महिलाएं हैं।
