BJP Candidate List Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव(Karnataka assembly elections 2023) के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कई दिग्गजों के टिकट कटने के बाद माहौल गरम है। आमतौर पर राजनीतिक दल जब टिकट बंटवारे का ऐलान करते हैं तो असंतोष के सुर सुनाई देते हैं। बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने कहा कि चुनावी लड़ाई में जीतने की क्षमता एक खास पैमाना है और उसे आधार बनाकर टिकट बांटे जाते हैं, जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है उन्हें निराश और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
बड़े नाम जिनको टिकट नही मिला
- लक्ष्मण सऊदी पूर्व उप मुख्यमंत्री
- आनन्द सिंह का टिकट कटा, टिकट उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को मिला।
- मौजूदा मंत्री एस अंगारा को नही मिला टिकट. सुलिया विधानसभा से लड़ते है चुनाव।
- ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टर के विधानसभा क्षेत्र की घोषणा इस सूची में नही।
इन बड़े चेहरों को टिकट
वोकालिगा नेता आर अशोक दो विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव। बंगलुरु के पद्मनाभ नगर के अलावा डी के शिवकुमार की कनकपुरा सीट से भी होंगे भाजपा के उम्मीदवार।वी सोमन्ना भी दो जगहों से लड़ेंगे। सिद्धरमैया के खिलाफ वरुणा से लड़ेंगे चुनाव साथ ही चामराजनगर से भी होंगे उम्मीदवार। येदयुरप्पा की शिकारीपुरा सीट से भाजपा ने येदयुरप्पा के बेटे बी वायी विजेन्द्र को मिला टिकट।बंगलूरु के पूर्व पुलिस कम्मिशनर भास्कर राव को मिला टिकट। हाल में ही आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में हुये थे शामिल।पूर्व आ ए एस अनिल कुमार को भी टिकट मिला है।
