इलेक्शन

Video: 'RJD के गुंडों ने गोबर,कायर SP; डिप्टी CM को गांव में...', काफिले पर हुई पत्थरबाजी तो आग बबूला हो उठे विजय सिन्हा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच खीसराय में राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया। समर्थकों ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर चप्पलें फेंक दीं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Image

Video: 'RJD के गुंडों ने गोबर,कायर SP; डिप्टी CM को गांव में...', काफिले पर हुई पत्थरबाजी तो आग बबूला हो उठे विजय सिन्हा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान शनिवार को लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया। समर्थकों ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर चप्पलें फेंक दीं।

यह घटना तब हुई जब विजय कुमार सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जैसे ही उनका काफिला मुख्य बाजार इलाके से गुजरा, कुछ युवकों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी और मौके पर मौजूद भीड़ में हलचल मच गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को पीछे धकेला और उपमुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।

RJD के गुंडों ने मेरे काफिले पर हमला किया: विजय सिन्हा

काफिले पर हुई पत्थरबाजी पर विजय कुमार सिन्हा ने एसपी से फ़ोन पर बात की और कहा, "मैं गांव में हूं। भीड़ बढ़ती जा रही है। यहं स्पेशल फोर्स भेजो। मैं यहीं धरने पर बैठूंगा। एसपी बहुत कमज़ोर और गुंडा है। वे उपमुख्यमंत्री को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने पत्थर और गोबर फेंके हैं।" उन्होंने कहा, "ये आरजेडी के गुंडे हैं। इनकी गुंडागर्दी देखिए, जब ये सत्ता में भी नहीं आए हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाया और सुबह 6:30 बजे ही उसे भगा दिया। वे मतदाताओं को बाहर नहीं आने दे रहे हैं।"

बिहार में पहले चरण की वोटिंग जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस चरण में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं, जिनमें राघोपुर (तेजस्वी यादव), महुआ (तेज प्रताप यादव), तारापुर (उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी) और लखीसराय (विजय कुमार सिन्हा) जैसी सीटें प्रमुख हैं।

प्रशासन ने दी शांति बनाए रखने की अपील

बता दें कि राज्य चुनाव आयोग और प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लखीसराय की घटना को छोड़कर अब तक मतदान कहीं से भी किसी बड़ी गड़बड़ी की खबर नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से जारी है, और सभी बूथों पर पैरामिलिट्री बल तैनात हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article