इलेक्शन

JVC Exit Poll 2025: बिहार एग्जिट पोल में मिथिलांचल में पूरी तरह से चलता दिख रहा NDA का जादू !

Bihar JVC Exit Poll Result: बिहार एग्जिट पोल में मिथिलांचल को लेकर जो सर्वे आया है उसके मुताबिक NDA का जादू यहां चलता दिख रहा है। बिहार की 243 में से 42 सीटें मिथिलांचल में आती हैं।

Image

एग्जिट पोल में मिथिलांचल को लेकर क्या संकेत?

Bihar JVC Exit Poll Result: बिहार JVC Exit Poll 2025 में मिथिलांचल (Mithilanchal) को लेकर जो सर्वे आया है उसके मुताबिक NDA यहां काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। बता दें कि 243 में से 42 सीटें मिथिलांचल में आती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 31 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो उसे 10 से 11 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

वहीं प्रशांत किशोर (PK) की जनसुराज पार्टी का यहां खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है। उधर अन्य पार्टियों के हिस्से भी मिथिलांचल में कुछ हाथ नहीं आता दिख रहा है। हालांकि यह अनुमान है, वास्तविक नतीजे 14 नवंबर को सामने आयेंगे।

मिथिलांचल में देखा जाए तो कोई और पार्टी टक्कर में नहीं दिखाई दे रही है। यानी यहां मुकाबला नीतीश की अगुवाई में NDA बनाम महागठबंधन के बीच नजर आ रहा है। एग्जिट पोल की मानें तो यहां एनडीए को भारी फायदा होता दिख रहा है।

JVC Exit Poll 2025 के अनुसार बिहार में किसे कितनी सीटें-

NDA - 143

महागठबंधन - 95

जन सुराज पार्टी - 02

अन्य - 03

बिहार के मिथिलांचल में JVC के एग्जिट पोल में आंकड़े कुछ इस तरह हैं -

मिथिलांचल में 42 सीटें-

एनडीए-31-32

महागठबंधन- 10-11

अन्य - 0

दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त

बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। दूसरे चरण में प्रदेश के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहला चरण 6 नवंबर, 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के चुनावी इतिहास में सर्वाधिक है। पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों के कुल 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था।

एग्जिट पोल से एक तस्वीर मिल सकती है कि बिहार में किसकी सत्ता आने वाली है। हालांकि पिछले कुछ एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का फाइनल रिजल्ट 14 नवंबर को ही आएगा।

'जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में कोई बड़ा असर नहीं दिखा पा रही है'

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी एक बड़े विकल्प के तौर पर उभरकर सामने आती दिख रही थी। JVC Exit Poll 2025 के अनुसार जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में कोई बड़ा असर नहीं दिखा पा रही है। हालांकि, कुछ सीटों के जीत-हार के अंतर को यह पार्टी जरूर कुछ कम कर सकती है। जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक पीके की जनसुराज इस चुनाव में खाता तो खोल सकती है, लेकिन सीटों की संख्या प्रशांत किशोर के दावों से काफी कम रह सकती हैं। सर्वे में जनसुराज को 2 ही सीटें ही मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। पार्टी को 6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article