इलेक्शन

JVC Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में अलीनगर से जीत रहीं मैथिली ठाकुर, मिथिलांचल में BJP का क्या है हाल?

मिथिलांचल की 42 सीटें की बात करें तो एनडीए को 31-32 तो महागठबंधन को 10 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। JVC Exit Poll के मुताबिक, अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर चुनाव जीत रही हैं। मैथिली के खिलाफ महागठबंधन ने विनोद मिश्र और जन सुराज ने विप्लव झा मैदान में हैं।

Image

जेवीसी एग्जिटल पोल का अनुमान है कि मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीत रही है।(फोटो सोर्स: BJP)

Photo : Twitter

Bihar Election Exit Poll: बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार फिर से सत्ता में वापस आती दिख रही है। JVC Exit Poll 2025 के अनुसार बिहार में NDA को बहुमत के आंकड़े 122 से काफी आगे नजर आ रहा है। जबकि महागठबंधन 100 के आंकड़े को भी नहीं छू पा रहा है।

मिथिलांचल की 42 सीटें की बात करें तो एनडीए को 31-32 तो महागठबंधन को 10 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। JVC Exit Poll के मुताबिक, अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर चुनाव जीत रही हैं। मैथिली के खिलाफ महागठबंधन ने विनोद मिश्र और जन सुराज ने विप्लव झा मैदान में हैं।

जानकारी के मुताबिक, 14 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 154 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन 84 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।

bihar polls of poll

14 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार बात करें तो जेवीसी के एग्जिट पोल में आंकड़े कुछ इस तरह दिखते हैं ।

मिथिलांचल - 42 सीटें

एनडीए 31-32

महागठबंधन- 10-11

मगध क्षेत्र - 50 सीटें

एनडीए 21-27

महागठबंधन- 23-29

भोजपुर - 55 सीटें

NDA 27-31

महागठबंधन- 23-27

अन्य 0-1

तिरहुत क्षेत्र - कुल सीट: 49

एनडीए 32-35

महागठबंधन 13-14

जनसुराज 0-1

अन्य 0-1

सीमांचल - कुल सीट: 24

एनडीए 10-11

महागठबंधन 9-13

जनसुराज 0-1

अन्य 1-3

अंग क्षेत्र- कुल सीट- 23

एनडीए 14

महागठबंधन 9

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article