इलेक्शन

Video: 'विरोधी का जमानत होगा जब्त, 1 लाख वोट...', नामांकन दाखिल करने के बाद अनंत सिंह का विरोधियों को चेतावनी

बाहुबली नेता अनंत सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। वो मोकामा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सफेद रंग की थार में अनंत सिंह अपने चिर परिचित अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। ​​नामांकन दाखिल करने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि हम 1 लाख से अधिक वोट से चुनाव लड़ेंगे विरोधी का जमानत जब्त हो जाएगा।

Image

जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल की।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। वो मोकामा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सफेद रंग के कपड़े में थार गाड़ी में अनंत सिंह अपने चिर परिचित अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

नामांकन दाखिल करने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि हम 1 लाख से अधिक वोट से चुनाव लड़ेंगे विरोधी का जमानत जब्त हो जाएगा।उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा नीतीश कुमार का साथ दिया। हमने नीतीश कुमार को चांदी के सिक्का से तोला है। भाजपा-नीतीश कुमार की सरकार बनेगी।

अनंत सिंह को हुई थी 10 साल की सजा

बता दें कि नामांकन दाखिल करने से पहले अनंत सिंह ने 25 हजार समर्थकों को भेज दिया। साल 2020 विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह राजद के टिकट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, एके-47 जैसे हथियार और विस्फोटक मिलने के मामले में उन्हें कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

इसके बाद उनकी विधायकी चली गई। साल 2022 में मोकामा उप-चुनाव में पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर चुनाव जीतीं। 14 अगस्त 2024 को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article