इलेक्शन

'देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी...' पूर्णिया में बोले पीएम मोदी, एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन-Video

Bihar Chunav News (बिहार विधानसभा चुनाव 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान पूर्णिया पहुंचे। इस मौके पर पीएम ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। वहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया और पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई।

Image

पूर्णिया में पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित (फोटो: Video Grab Bihar BJP X)

Bihar Chunav Today News (बिहार चुनाव 2025) : बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी ने 15 सितंबर यानी सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम प्रदेश के लोगों को 40 हजार करोड़ की सौगात देने के साथ ही पूर्णिया के सिकंदरपुर में जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।रेल, एयरपोर्ट, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेंगी।

पीएम मोदी तीन सप्ताह में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं। पूर्णिया में उनका मखाना की माला से स्वागत किया गया। पीएम ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद उसका मॉडल देखकर जानकारी भी ली।

पीएम मोदी ने कहा कि 'आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिले हैं।इन 40 हजार परिवारों के जीवन में आज एक नई शुरुआत हुई है।धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है। मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'

उन्होंने कहा कि 'आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा।ये मोदी की गारंटी है! हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं।अब हम 3 करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं। जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है।'

पीएम मोदी ने कहा कि 'देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है।और बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है। RJD और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है।लेकिन, अब NDA सरकार स्थिति बदल रही है। अब ये क्षेत्र विकास के Focus में है।'

'NDA सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक हाईटेक रेल सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है'

पीएम मोदी बोले कि 'इंजीनियर्स का परिश्रम और कौशल आज के इस कार्यक्रम में भी दिख रहा है।पूर्णिया एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग रिकॉर्ड 5 महीने से भी कम समय में बनाई गई है। आज इस टर्मिनल का लोकार्पण हुआ है, पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई गई है।'

उन्होंने कहा कि 'NDA सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक हाईटेक रेल सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है।आज भी मैंने वंदे भारत, अमृत भारत पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। नई रेल लाइन का भी उद्घाटन हुआ है।'

इस दौरान पीएम के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। साथ ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता भी मौजूद रहे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article