Bihar Election News: बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए गुरूवार यानी 6 नवबंर को वोटिंग जारी है। इस सबके बीच बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई जब आरजेडी MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा आपस में भिड़ गए और दोनों ने ही एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
जब दोनों आमने-सामने आए तो आरजेडी एमएलसी ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर गायब रहने का आरोप लगाया और कहा जमानत जब्त हो जायेगा वहीं इसके जवाब में विजय सिन्हा ने आरजेडी एमएलसी पर 'दारु पिए' रहने का आरोप लगाया है। जबकि अजय सिंह ने आरोपों से इनकार किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया है, जिसे पुलिस सामान्य करने में लगी है।
विजय सिन्हा का आरोप है कि 'ये आरजेडी का एमएलसी अजय सिंह और एक सुनील कुमार यहाँ गुंडागर्दी कर रहा है हमारे कार्यकर्ताओं को दौड़कर पीटा है, ये लोग आये कह रहे हैं यहाँ सिर्फ आरजेडी और कांग्रेस का वोट जाएगा।'
बताते हैं कि विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और चप्पल फेंके गए। उसके बाद वह गाड़ी से उतरकर लोगों से बात कर रहे थे वहीं इस बीच आरजेडी एमएलसी अजय सिंह मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कैमरे पर जमकर बहस हुई।
समर्थकों ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और गाड़ी पर चप्पलें फेंक दीं
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान शनिवार को लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया। समर्थकों ने 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर चप्पलें फेंक दीं।
कुछ युवकों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी
यह घटना तब हुई जब विजय कुमार सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जैसे ही उनका काफिला मुख्य बाजार इलाके से गुजरा, कुछ युवकों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी और मौके पर मौजूद भीड़ में हलचल मच गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को पीछे धकेला और उपमुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
'RJD के गुंडों ने मेरे काफिले पर हमला किया...'
काफिले पर हुई पत्थरबाजी पर विजय कुमार सिन्हा ने एसपी से फ़ोन पर बात की और कहा, 'मैं गांव में हूं। भीड़ बढ़ती जा रही है। यहं स्पेशल फोर्स भेजो। मैं यहीं धरने पर बैठूंगा। एसपी बहुत कमज़ोर और गुंडा है। वे उपमुख्यमंत्री को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने पत्थर और गोबर फेंके हैं।' उन्होंने कहा, 'ये आरजेडी के गुंडे हैं। इनकी गुंडागर्दी देखिए, जब ये सत्ता में भी नहीं आए हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाया और सुबह 6:30 बजे ही उसे भगा दिया। वे मतदाताओं को बाहर नहीं आने दे रहे हैं।'
