इलेक्शन

बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी- रमेश बिधूड़ी पर भड़के अरविंद केजरीवाल, आतिशी पर दिया है विवादित बयान

बिधूड़ी के लिए सार्वजनिक बयानों को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। पिछले साल की शुरुआत में लोकसभा सत्र के दौरान बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन सांसद दानिश अली पर की गई टिप्पणी के लिए बिधूड़ी की व्यापक निंदा हुई थी। उनके व्यवहार को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया था।

Image

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल

Photo : PTI

दिल्ली में भले ही अभी तक विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि कल ही चुनाव हो। विवादित बयानों के बाढ़ आए हुए हैं। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। रमेश बिधुड़ी, दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी के बयान पर अब आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने हमला बोला है।

आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी के बिगड़े बोल

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को एक और विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप की नेता आतिशी ने "अपने पिता को बदल दिया"। आगामी विधानसभा चुनावों में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बिधूड़ी राष्ट्रीय राजधानी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बिधूड़ी ने कहा- "यह मार्लेना (आतिशी) सिंह बन गई। उसने अपना नाम बदल लिया। मार्लेना ने अपने पिता को बदल दिया। यह आम आदमी पार्टी के चरित्र को दर्शाता है।"

भड़के केजरीवाल

बिधूड़ी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। केजरीवाल ने कहा- "बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article