UP SP Candidate List 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की 159 उम्मीदवारों की लिस्ट, जेल में बंद आजम खान को रामपुर से टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 07:52 PM IST

SP Candidate List for UP Election 2022 (समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों की सूची 2022): समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 159 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

UP SP Candidate List 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की 159 उम्मीदवारों की लिस्ट, जेल में बंद आजम खान को रामपुर से टिकट

UP SP Candidate List 2022 (समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों की सूची 2022): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में सबसे ऊपर नाम अखिलेश यादव का है। वो करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। स्वार से जेल में बंद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को टिकट दिया गया है। वहीं रामपुर से आजम खान को टिकट दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सपा ने रालोद के साथ गठबंधन किया है। इस लिस्ट से पहले अब तक इस गठबंधन की ओर से 40 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। इनमें से 30 सीटों पर रालोद ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि 10 सीटों पर सपा के उम्मीदवार हैं। ये सभी सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं। 

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 30 प्रचारकों की सूची जारी की है जिनमें हाल ही भाजपा से इस्तीफा देकर आए स्‍वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल हैं।

End of Article