UP Election 2022: मुजफ्फरनगर में अमित शाह का डोर-टू डोर कैंपेन, कर रहे हैं शहर में रोड शो, भारी भीड़ उमड़ी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 01:36 PM IST

Amit Shah Muzaffarnagar visit: गृहमंत्री अमित शाह सुबह मुजफ्फरनगर पहुंच गए और वहां बीजेपी कार्यकर्तओं को संबोधित किया, इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।

UP Election 2022: मुजफ्फरनगर में अमित शाह का डोर-टू डोर कैंपेन, कर रहे हैं शहर में रोड शो, भारी भीड़ उमड़ी-Video

Amit Shah Election campaign in Muzaffarnagar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अहम शहर मुजफ्फरनगर का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा उन्होंने सबसे पहले पार्टी के प्रभावी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत का मंत्र दिया और उनकी हौंसला आफजाई की।

अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी जो एक साथ होने की बात कर रहे हैं मैं कहता हूं कि चुनाव बाद दोनों अपनी अपनी राह पकड़ेंगे, वहीं उन्होंने बीजेपी सरकार के कामों को भी गिनाया कहा कि योगी सरकार ने कोरोना संकट में बेहतर काम किया है जिसे प्रदेश की जनता ने खुद देखा है।

इस दौरे पर अमित शाह ने शहर में एक रोड़ भी किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।

वहीं अखिलेश यादव को भी निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा कि वो क्या मुफ्त बिजली देंगे पहले वो सुचारू रूप से बिजली ही दे दें सपा कार्यकाल में बिजली की क्या स्थिति थी ये किसी से छिपा नहीं है।

इससे एक दिन पहले वृंदावन में बीजेपी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी संपूर्ण समाज की पार्टी है। राजनीति में जातिवाद और परिवारवाद नहीं होना चाहिए। यूपी में सरकारें परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण के लिए चलीं।अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार की बदौलत ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा हुआ और अयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। शाह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो यहां बाहुबलियों, माफियाओं का बोलबाला था और भ्रष्टाचार से लोग परेशान थे। 

वहीं गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं गृह मंत्री के सभास्थल के अलावा अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं, एडीजी मेरठ ने शहर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

End of Article