राम की नगरी अयोध्या में संतों ने सुरीली आवाज में लोगों से की ये अपील, देखिए खास रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 09:00 AM IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चुनाव चल रहा है। सात चरणों में पांच चरणों की वोटिंग हो गई है। राम की नगरी अयोध्या से टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट देखिये।

राम की नगरी अयोध्या में संतों ने सुरीली आवाज में लोगों से की ये अपील, देखिए खास रिपोर्ट

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है। पूरे प्रदेश में हर जगह के अलग-अलग मुद्दे हैं। राम की नगरी अयोध्या में अलग मुद्दे हावी रहे। आइए जानते हैं मानस दास, चंद्राशू महाराज और उनके साथियों के जरिये हमारी खास रिपोर्ट में। वे अपने तरीके से लोगों को वोट करने की अपील भी कर रहे हैं। वे अपने गीत चल चलो भैया मतदान करअ ना...लोकतंत्र के समुचित सम्मान करअ ना...भष्टाचार दुष्प्रचार..एक साथे इस समस्या के निदान करअ न। साथ ही उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5चवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों पर रविवार को 55.76% मतदान हुआ। अमेठी में 55.86%, बहराइच में 57.07%, बाराबंकी में 54.65%, चित्रकूट में 61.34%, अयोध्या में 58.01%, गोंडा में 56.03%, कौशाम्बी में 59.56%, प्रतापगढ़ में 52.65%, प्रयागराज में 53.77%, रायबरेली में 56.60%, श्रावस्ती में 57.24% और सुलतानपुर में 56.42% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 5वें चरण में औसतन 58.24% मतदान हुआ था।

5वें चरण में उत्तर प्रदेश के डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जिले कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं जिनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। इसी चरण में अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों में मतदान हुआ।

End of Article