इलेक्शन

झारखंड विधानसभा चुनाव: 'मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा...',जीत के बाद बोले हेमंत सोरेन-Video

Hemant Soren Reaction: झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बोले हेमंत सोरेन लोकतंत्र की परीक्षा में हम सफल हुए, कहा- 'मेरी पत्नी कल्पना सोरेन 'वन-मैन आर्मी' के रूप में काम कर रही थीं'

Image

झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बोले हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन का गठबंधन निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है।

उसने 31 सीट जीत ली हैं और 24 अन्य पर आगे है। सोरेन ने बरहैट सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है।

सोरेन ने कहा, 'झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम पास हो गए हैं, चुनाव परिणाम के बाद हम अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।' उन्होंने कहा, 'मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।' हेमंत से पूछा गया, क्या आप कहेंगे कि इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आप पर बहुत दबाव था? उन्होंने कहा, 'बहुत, मैं आपको बता नहीं सकता कि कितना दबाव था, मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा कोई चुनाव कभी देखा है और मुझे नहीं लगता कि कभी देखूंगा'

'वन-मैन आर्मी' बताया पत्नी कल्पना को

सोरेन ने कहा, 'आपने देखा कि लोकसभा चुनाव में हमने कैसा प्रदर्शन किया (जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 में से पांच सीटें जीती थीं), अगर मैं जेल से बाहर होता तो हम और भी बेहतर प्रदर्शन करते, उस समय, मेरी पत्नी कल्पना सोरेन 'वन-मैन आर्मी' के रूप में काम कर रही थीं'

'सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे'

सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड 'अबुआ राज, अबुआ सरकार' (अपना राज्य, अपनी सरकार) की पटकथा लिखने के लिए तैयार है। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा, 'सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article