इलेक्शन

गुजरात में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद प्रमोद कृष्णम ने कसा अशोक गहलोत पर तंज

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 8, 2022, 11:23 PM IST

गुजरात में कांग्रेस की करारी हार और हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट जंग को फिर से हवा देकर कांग्रेस आलाकमान को आईना दिखाया है।

Image

आचार्य प्रमोद कृष्णम( साभार ANI)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की गुजरात में ऐतिहासिक जीत कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक हार बन गई। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में कांग्रेस पार्टी 27.27 प्रतिशत वोट के साथ केवल 17 सीटों पर जीत हासिल कर सकी और लोकसभा के बाद गुजरात विधानसभा में भी आधिकारिक तौर पर विपक्ष का दर्जा गंवा दिया। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भाजपा को पटखनी देकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में पांच साल बाद वापसी करने में सफल रही है। हिमाचल में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीट हासिल की वहीं भाजपा के खाते में 25 सीटें आईं।

गुजरात में कांग्रेस की बदहाली के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने गुजरात चुनावों के प्रभारी रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर ट्वीट करके तंज कसा है। कृष्णम ने ट्वीट करके कहा, युवा नेता सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के ऑब्जर्वर थे और हमारे अनुभवी नेता अशोक गहलोत जी गुजरात के, आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।

गहलोत बनाम पायलट जंग को दी हवा

प्रमोद कृष्णम ने गहलोत बनाम पायलट जंग को एकबार फिर हवा दे दी है। दोनों में से काबिल नेता कौन है ये बात इशारो में बताने की कोशिश कृष्णम ने की है। उन्होंने साफ शब्दों में यह कह दिया कि एक युवा नेता को हिमाचल चुनाव की जिम्मेदारी दी गई पार्टी को वहां जीत मिली। वहीं अनुभवी नेता को गुजरात जैसे अहम राज्य का जिम्मा दिया गया वहां पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया।

राजस्थान को लेकर दिखाया आईनाअगले साल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। एक साल बाद राजस्थान में एक बार फिर जनता फैसला करेगी कि किस पार्टी का राज राजस्थान में चलेगा। ऐसे में पार्टी को आईना दिखाने से प्रमोद कृष्णम नहीं चुके। उन्होंने इशारों में पार्टी आला कमान को आईना दिखा दिया है कि जनता की पसंद क्या है। अगर इस बात को और नजर अंदाज किया गया तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में गंभीर परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article