World Childrens Day Speech, Essay, History In Hindi 2025: आज यानी 20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस है। भारत में बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के रूप में 14 नवंबर को मनाया (World Childrens Day Speech) जाता है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया (World Childrens Day History) जाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1954 में की थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना व दुनियाभर में बच्चों के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना व बच्चों के लिए कार्य करना है। बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं, लेकिन यदि बच्चे अगर अपने अधिकारों से वंचित रह जाएंगे तो एक बेहतर दुनिया का निर्माण नहीं किया जा सकेगा।
इस दिन को स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को उनके अधिकारों से जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर भाषण, निबंध व कोट्स लेकर आए हैं। यहां देखें वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे पर स्पीच, निबंध
World Childrens Day History In Hindi: विश्व बाल दिवस का इतिहास
बता दें पहली बार विश्व बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया था। यह तिथि यूनाइटेड नेशंस द्वारा निर्धारित की गई थी। बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बाल श्रम, हिंसा, भेदभाव, गरीबी और शोषण पर चर्चा और कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।
World Childrens Day Speech In Hindi: विश्व बाल दिवस पर भाषण
माननीय प्रधानाचार्य महोदय, आदरणीय शिक्षकगण, तथा मेरे प्रिय साथियों आप सभी को विश्व बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां विश्व बाल दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन केवल बच्चों का उत्सव नहीं बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि हर बच्चे का जीवन मूल्यवान और उसकी सुरक्षा, शिक्षा तथा विकास हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें विश्व बाल दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों के अधिकारों और उनकी जरूरतों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
