एजुकेशन

Oracle में 30000 छंटनी के बाद केवल एक Hiring, करोड़ों के पैकेज के साथ हिलेरी मैक्ससन बनीं नई CFO, जानें कौन हैं ये

Oracle ने हाल ही में हजारों कर्मचारियों की छंटनी के बाद एक ऐसा फैसला लिया है, जो कॉर्पोरेट दुनिया में वायरल हो रहा है। करीब 30,000 कर्मचारियों जिनमें भारत के 12,000 कर्मचारी भी शामिल थे, इन सभी को नौकरी से निकालने के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने Hilary Maxson को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है, जानें इनके बारे में, किस सब्जेक्ट से की है पढ़ाई

Image

कौन हैं हिलेरी मैक्ससन

Oracle Corporation’s ने हाल ही में अपने यहां हजारों कर्मचारियों की छंटनी की। ये layoffs इतना बड़ा है; कि 30000 लोगों को एक साथ नौकरी से निकाल दिया गया। यही वजह है कि ये खबर कॉर्पोरेट दुनिया में तेजी से वायरल हो रही है। ये खबर भारत के लोगों के लिए भी चिंताजनक है, क्योंकि करीब 30,000 कर्मचारियों में से भारत के 12,000 कर्मचारी इस layoffs की चपेट में आ गए। इतनी बड़ी छटनी के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने 48 वर्षीय Hilary Maxson को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। जानें कौन हैं Hilary Maxson, किस सब्जेक्ट से की है पढ़ाई

कंपनी के बारे में, Oracle Corporation

ये अमेरिकी मेंं स्थित बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े काम काज देखती है। 1977 में लैरी एलिसन द्वारा स्थापित, यह अपने डेटाबेस प्रबंधन प्रणालियों के लिए जानी जाती है, और अब यह क्लाउड एप्लिकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर (OCI) और AI ट्रेनिंग डेटा सेंटर की एक प्रमुख प्रदाता के रूप में काम कर रही है।

कौन हैं हिलेरी मैक्ससन? Who is Hilary Maxson

Oracle में शामिल होने से पहले, मैक्ससन Schneider Electric में ग्रुप CFO रह चुकी हैं। उन्होंने कंपनी के विस्तार और रणनीतिक बदलाव में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वे AES Corporation में भी वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। Hilary Maxson Education Qualification की बात करें तो बता दें, उन्होंने Cornell University से बैचलर और यहीं से MBA पूरा किया है।

करोड़ों का पैकेज

Hilary Maxson की सैलरी शानदार है। उन्हें सालाना करीबneel9.5 लाख डॉलर (लगभग 8.8 करोड़ रुपये) वेतन दिया जाएगा, जबकि बोनस 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 23 करोड़ रुपये) तक जा सकता है। इसके अलावा, उन्हें 26 मिलियन डॉलर (लगभग 241 करोड़ रुपये) का इक्विटी ग्रांट भी दिया गया है। कुल मिलाकर उनका पैकेज लगभग 29.7 मिलियन डॉलर तक पहुंच रहा है, जिसमें 2.5 लाख डॉलर का रिलोकेशन अलाउंस भी शामिल है।

छंटनी के बारे में, Oracle Company News

जैसा कि खबर में बताया गया है, इस कंपनी में बहुत बड़े स्तर पर छंटनी की गई है। Oracle ने बताया कि इससे 8 से 10 बिलियन डॉलर तक का कैश फ्लो होगा, जिसे AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और एडवांस्ड कंप्यूटिंग में निवेश किया जाएगा। यह कदम कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article