Which District Has 200 Colleges And 5 Universities: उत्तर प्रदेश लगातार शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। एक तरफ जहां ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 1.5 लाख से अधिक स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 50 लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं। राज्य में कुल 52 विश्वविद्यालय हैं, जिसमें 6 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 9 स्टेट यूनिवर्सिटी शामिल हैं। वहीं यहां कुल 8,375 कॉलेज हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में 200 कॉलेज और 5 यूनिवर्सिटी हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
बता दें यहां हम उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की बात कर रहे हैं। इसे 16 विद्याओं का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां देश के कोने-कोने से छात्र पढ़ने आते हैं और कई विदेशी छात्र भी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इस राज्य में कुल 200 से ज्यादा कॉलेज और 5 यूनिवर्सिटी हैं। यहां आप जान सकते हैं कि 5 यूनिवर्सिटी कौन कौन सी है।
Top Most Colleges In India: बनारस हिंदू विश्वविद्याल
बीएचयू यानी बनारस हिंदू विश्व विद्यालय देश की सबसे टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसकी स्थापना साल 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। 1300 एकड़ में फैला यह परिसर एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय माना जाता है। यहां आर्ट्स, साइंस, मेडिकल, इंजीनियरिंग से लेकर मैनेजमेंट तक हर विषय पढ़ाया जाता है।
Best Colleges In India: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े स्टेट यूनिवर्सिटी में शामिल किया जाता है। इस यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री, बाबू सम्पूर्णानन्द, आचार्य नरेंद्र देव और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े जैसे कई महान हस्तियों ने पढ़ाई की है। यहां करीब 400 से ज्यादा कॉलेज एफिलेटेड हैं। कहा जाता है कि इस संस्थान की स्थापना में प्रमुख भूमिका बाबू शिवप्रसाद गुप्ता और भगवान दास ने निभाई। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर इसे बनाया गया, इसलिए इसका नाम भी उनके सम्मान में रखा गया।
अल-जामिया-तुस-सलाफिया
अल-जामिया-तुस-सलाफिया भारत का एक प्रसिद्ध इस्लामी शैक्षणिक संस्थान है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है। यह संस्थान मुख्य रूप से इस्लामी शिक्षा, अरबी भाषा और धार्मिक अध्ययन के लिए जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1963 में की गई थी। यहां धार्मिक शिक्षा के साथ समाज में ज्ञान और नैतिकता के प्रसार पर ध्यान दिया जाता है।
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, विश्वविद्यालय
वाराणसी के सारनाथ में स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, विश्वविद्यालय काफी पॉपुलर यूनिवर्सिटीज में से एक है। इस यूनिवर्सिटी का संचालन संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यहां तिब्बती संस्कृति, बौद्ध दर्शन और भारतीय परंपरा का गहरा अध्ययन कराया जाता है।
