एजुकेशन

सिक्किम भारत में कब मिला था, जानें कब व कैसे बना था भारत का 22वां राज्‍य

Sikkim bharat mein kab shamil hua (सिक्किम को भारत में कब मिलाया गया): सिक्किम 1975 से पहले एक स्वतंत्र राज्य हुआ करता था, इसके बाद वो भारत का हिस्सा बन गया। इसके पीछे एक लंबे संघर्ष की कहानी है, जिसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जरूर जानना चाहिए। आइये जानें when and how sikkim became part of india

Image

सिक्किम भारत में कब मिला था

Sikkim bharat mein kab shamil hua (सिक्किम को भारत में कब मिलाया गया): भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी 1947 में मिली थी, इसके 28 सालों के बाद सिक्किम जैसे स्वतंत्र राज्य को भारत की जमीन से जोड़ा गया। ये आज देश के सबसे सुंदर व शानदार राज्य में से एक है। ये भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य है। सिक्किम के भारत से जुड़ने की कहानी नायाब है। इसके पीछे एक लंबा संघर्ष था, जिसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जरूर जानना और पढ़ना चाहिए। आइये जानें when and how sikkim became part of india

सिक्किम भारत में कब मिला था, Sikkim became part of india in which year

ऐसा नहीं था कि सिक्किम का भारत में विलय आसान था, ये एक लंबे संघर्ष की कहानी है। 16 मई, 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना। ये भारत का 22वां राज्य था। जबकि वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत और सिक्किम के बीच संधि, Sikkim became part of india under which article

भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 का मिली, लेकिन इससे पहले ही सिक्किम को ब्रिटिश शासन के दौरान स्वायत्ता (Autonomy) मिल गई। इसके बाद जब भारत अंग्रेजों के शासन से आजाद हुआ, तो सिक्किम और भारत के बीच एक संधि हुई। इसके बाद 1963 में वहां ताशी नामग्याल (सिक्किम के राजा) की मृत्यु हो गई और उनके पुत्र 'पाल्डेन थोंडुप नामग्याल' ने गद्दी संभालीं

Sikkim bharat me kab aaya, सिक्किम को भारत में कब मिलाया गया,

1970 की शुरुआत तक सिक्किम में राजनीतिक उथल-पुथल चल रही थी, जिसके कारण वहां की जनता ने राजशाही को हटाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की मांग तेज कर दी। अंत में 1973 में सिक्किम दरबार के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया।

आधे घंटा में भारत ने जीता सिक्किम

6 अप्रैल, 1975 की सुबह 5,000 भारतीय सैनिकों ने सिक्किम के राजा चोग्याल के महल पर धावा बोल दिया। उस दौरान वहां मौजूद सैकड़ो सिपाहियों पर काबू पाने के लिए भारतीय सैनिकों को सिर्फ 30 मिनट लगे थे। राजा चोग्याल को उन्हीं के महल में नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद भारत सरकार ने मुख्य प्रशासक श्री बी.एस.दास की नियुक्ति करके राज्य में समानता लाने की कोशिश की।

सिक्किम के पहले गवर्नर कौन थे

बी.बी.लाल सिक्किम के पहले गवर्नर थे, उनके और चोग्याल के बीच कई बार टकराव हुए। सिक्किम में कराए गए जनमत संग्रह में 97.5 फीसदी लोगों ने भारत के साथ जाने की वकालत की। इसके बाद सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने के लिए संविधान का 36वां संशोधन विधेयक लोकसभा में 23 अप्रैल, 1975 को पेश किया गया। उसी दिन इसे 299-11 के मत से पास कर दिया गया।

प्रतियोगी परीक्षा का सवाल

36वां संशोधन विधेयक लोकसभा में जब पास हुआ तो उस दिन इसे 299-11 के मत से पास किया गया। बता दें ये सवाल भी UPSC व दूसरी प्रतियोगी परीक्षा के लिए जरूरी प्वॉइंट है।

ये भी पढ़ें

1890 के दौर में सिक्किम ब्रिटिश इंडिया के अंतर्गत ‘प्रोटेक्टोरेट स्टेट’ बन गया, जिसका मतलब है कि सिक्किम की सुरक्षा का जिम्मा अंग्रेजों के हाथ में रहेगा, इसके बदले अंग्रेज टैक्स भी लेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article