एजुकेशन

WB Board HS Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, wbresults.nic.in पर करें चेक

WBCHSE WB Board HS Result 2024: वेस्ट बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने वेस्ट बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

WB Board 12th Result 2024

Photo : Times Now Digital

WBCHSE WB Board HS Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। वेस्ट बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) की तरफ से हायर सेकेंडरी यानी West Bengal Board 12th Result 2024 की घोषणा आज यानी 8 मई 2024 को होगी। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी हो जाएगा। वहीं, छात्रों की मार्कशीट चेक करने का लिंक दोपहर 3 बजे एक्टिव होगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के बाद से ही 12वीं के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था। अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। वेस्ट बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने वेस्ट बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

WB Board 12th Result 2024 ऐसे चेक करें मार्कशीट

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उच्च माध्यमिक रिजल्ट 2024 या हायर सेकेंडरी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद Check Result के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 4: अगले पेज पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक करें।

स्टेप 5: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

वेस्ट बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) की तरफ से पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की ई-मार्कशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस ई-मार्कशीट की मदद से छात्र आगे की कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट 10 मई से स्कूलों में मिलेंगे। इसपर प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर होगा।

WB Board 10th Result Declared: जारी हो चुका है 10वीं का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है जिसमें 86.13 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल 9,12,598 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां थीं। रिजल्ट जारी होने के बाद 7,64,252 छात्र पास हुए। पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में 57 छात्र शामिल थे। कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन ने 99 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article