WB Lady Police Constable Result 2023 Released: पश्चिम बंगाल लेडी पुलिस कांस्टेबल के भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (WB Lady Police Constable Result 2023) खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने लेडी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (WB Lady Police Constable Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
पश्चिम बंगाल के लेडी पुलिस कांस्टेबल के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार 18 दिसंबर 2023 को होने वाले शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए 11 दिसंबर 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
WB Lady Police Constable Result 2023 Download
- wbpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर WB Lady Police Constable Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
