एजुकेशन

School Closed In Uttarakhand: देवभूमि में बारिश का अटैक! 14 और 15 जुलाई को बंद रहेंगे उत्तराखंड के स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 10:18 PM IST

School Closed In Uttarakhand: भारी बारिश के चलते उत्तराखंड सरकार ने 14 और 15 जुलाई को राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का निर्देश दिया गया है।

Image

School Closed In Uttarakhand: 14 और 15 जुलाई को बंद रहेंगे उत्तराखंड के स्कूल

School Closed In Uttarakhand: मानसून के चलते मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक बारिश कहर बरपा (School Closed In Uttarakhand) रही है। उत्तर भारत इस वक्त भीषण आसमानी आफत का कहर झेल (School Closed News) रहा है। कहीं बादल फट रहे हैं, तो कहीं भूस्खलन का डर सता रहा है। वहीं भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र जलमग्न हैं और कभी जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं।

इसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 14 और 15 जुलाई को राज्य के सभी सरकारी, अर्धसरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का निर्देश दिया गया है।

School Closed In Uttarakhand: शासन ने जारी किया नोटिसशासन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि, भारी बारिश के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भू्स्खलन, त्वरित बाढ़, जलभराव, सड़क मार्ग बंद होना आदि घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं। इसके चलते दिनांक 14 और 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्य विद्यालयों कक्षा 1 से 12वीं तक निजी व आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों/कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किया जाता है।

School Closed News: इस दिन से खुलेंगे स्कूल

बता दें राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, अब स्कूलों का पुन: संचालन 16 जुलाई से किया जाएगा। स्कूलों द्वारा भी अभिभावकों को मैसेज के जरिए इसकी सूचना दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article