एजुकेशन

Uttarakhand Board Exam 2025: आज से शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा, नकलमुक्त पेपर के लिए जिलाधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Uttarakhand Board 10th 12th Exam 2025: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के मद्देनजर जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बोर्ड ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई निर्देश दिए। यहां आप जान सकते हैं।

Image

Uttarakhand Board 10th 12th Exam 2025

Uttarakhand Board 10th 12th Exam 2025: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के मद्देनजर जिला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी को रोका जा सके। जो विद्यालय कैमरे नहीं लगवा रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जाए। उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुना जाएगा। सभी स्कूलों को तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे और ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किया जाएगा।

Uttarakhand Board Exam: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा

वहीं हरिद्वार जिले के शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला अधिकारी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। हमारे जिले को अन्य जिलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है, खासकर इसलिए क्योंकि यहां वित्त विहीन संस्थानों की संख्या ज्यादा है। 100 परीक्षा केंद्रों में से 51 वित्त विहीन संस्थान हैं और इन्हीं संस्थानों को परीक्षा केंद्रों के रूप में चयनित किया गया है।

Uttarakhand Board Exam: एग्जाम सेंटर्स की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है, ताकि परीक्षा की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। उनका मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना है। सीसीटीवी कैमरे से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। वहीं परीक्षा केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

- आईएएनएस इनपुट के साथ

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article