UP Board 10th-12th Result : इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा खत्म हुए एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में छात्र अब रिजल्ट की प्रतीक्षा में हैं। बोर्ड ने भी कॉपी चेक करने का काम शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार कॉपी चेक करने के लिए 200 से भी ज्यादा सेंटर्स बनाए हैं। उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने 18 मार्च 2026 से दोनों परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। ये 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। हालांकि 21 मार्च और 26 मार्च को कॉपियां चेक करने का काम नहीं होगा क्योंकि इन दोनों ही दिनों में अवकाश है।
बोर्ड ने दी थी जानकारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने अपने एक्स हैंडल पर ये जानकारी शेयर की है। ऐसे में अगर 1 अप्रैल को बोर्ड की कॉपियां चेक करने का काम खत्म हो जाता है तो UPMSP 10वीं 12वीं का रिजल्ट 15-20 अप्रैल 2026 तक जारी कर सकता है।
कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ? How to check and download UP Board Result
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
- एक बार वेबसाइट ओपन होने के बाद आपके सामने UP Board 10th result 2026 और UP Board 12th Result 2026 टैब खुलेंगे।
- अब अपनी क्लास के मुताबिक टैब पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर भरें और फिर इसके बाद न्यूमेरिक कोड को दिए बॉक्स में डालें।
- एक बार सबमिट करने के बाद ही आपकी स्क्रीन पर बोर्ड का रिजल्ट आ जाएगा।
साल 2024 की बात करें तो 10वीं और 12वीं की कॉपियां चेक करने का काम 31 मार्च तक पूरा हो गया था। इसके बाद रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। ऐसे में पिछले सालों के रिजल्ट पर नजर डालें तो बोर्ड कॉपी चेक करने के बाद 20-25 दिनों में रिजल्ट घोषित करता आया है और इस बार भी परिणाम ऐसे ही जारी किए जा सकते हैं।
