UPTET 2023 Notification बहुत जल्द UPTET 2023 अधिसूचना जारी कर सकती है। UPTET 2023 अधिसूचना फरवरी 2023 के महीने में जारी होने की उम्मीद है। UPTET 2023 की आधिकारिक अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अन्य विवरण जैसे यूपीटीईटी परीक्षा तिथि, योग्यता, आवेदन पत्र आदि की जांच की जा सकेगी।
UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है, जिसका आयोजन अभी तक हर साल UPBEB करती थी। लेकिन हाल ही के अपडेट के बाद यह जानकारी आई है कि उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) अब इस परीक्षा का आयोजन करेगी। इसे से जुड़ा योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने कथा था कि ''प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इसी नए आयोग के माध्यम से किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि TET समय पर हो।''
नए आयोग का गठन टीईटी परीक्षा की प्रक्रिया में देरी पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है। राज्य सरकार राज्य में नई शिक्षा नीति लाने पर भी विचार कर रही है। इन्हीं घोषणाों के साथ, अब यह स्पष्ट हो गया है कि यूपीटीईटी 2023 की अधिसूचना फरवरी या मार्च 2023 में कभी भी जारी की जाएगी, ऐसे में परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
जानें यूपीटेट परीक्षा के बारे में
- हर साल एक बार UPTET Application Form जारी किए जाते हैं। UPTET में 2 पेपर होते हैं कक्षा 1-5 के शिक्षकों के लिए पेपर 1 और कक्षा 6-8 के शिक्षकों के लिए पेपर 2।
- यूपीटेट पेपर ऑफलाइन मोड में दिया जाता है।
- प्रश्न पत्र में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQs) होते हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर आपको +1 अंक दिलाएगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।
बता दें, यूपीटेट नोटिफिकेशन 2023 आने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए लगभग 1 माह का समय दिया जाएगा।
