एजुकेशन

UPSSSC PET Result 2023: जारी होने जा रहा यूपी पीईटी एग्जाम का रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ

UPSSSC PET Result 2023, UPSSSC PET Result 2023 Expected Date: यूपी पीईटी एग्जाम का रिजल्ट आज या कल आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपी पीईटी की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC PET Result 2023

UPSSSC PET Result 2023, UPSSSC PET Result 2023 Expected Date: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल 20 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का रिजल्ट किसी भी वक्त आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके यूपी पीईटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी एग्जाम का रिजल्ट आज या कल में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। बता दें कि यूपी पीईटी रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा।

UPSSSC PET Cut Off 2023: कितना होगा कट ऑफ

यूपी पीईटी की संभावित कट ऑफ की बात करें तो जनरल वर्ग का कट ऑफ 71 से 76 के बीच रहने की संभावना है। वहीं, ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ 68 से 73, ओबीसी का 66 से 71 और एससी/एसटी का 63 से 68 के बीच हो सकता है।

How to Download UPSSSC PET Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Sarkari Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

यूपी पीईटी एग्जाम का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 35 जनपदों के 1058 केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 6 नवंबर को जारी की गई। अब आयोग यूपी पीईटी रिजल्ट कभी भी घोषित कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article