UPSSSC Forest Guard PET Result 2024: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड और वन दरोगा भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 नवंबर 2022 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 27 सितंबर 2023 को जारी हुआ था। इसके बाद 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट अब जारी हो गया है। रिडल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
UP Forest Guard PET Result ऐसे चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC Uttar Pradesh Forest Guard (Van Daroga) Recruitment 2022 PET Exam Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
वैकेंसी डिटेल्स
यूपी में फॉरेस्ट गार्ड की इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 701 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 288 पदों पर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 70 पदों पर, ओबीसी वर्ग में 163 पदों पर, एससी में 160 पदों और एसटी के लिए 20 पदों पर भर्तियां होंगी।
कब आएगा फाइनल रिजल्ट
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन होगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। अंत में फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। आगे की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।
