एजुकेशन

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2019: घोषित हुए वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट, तुरंत इस लिंक से करें चेक

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2019: यूपीएसएसएससी ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इच्छु​क उम्मीदवार upsssc.gov.in से या इस खबर में दिए गए लिंक से फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। जानें कितने पदों के लिए जारी किया गया रिजल्ट

Image

वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी (image - canva)

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे UPSSSC Official Website upsssc.gov.in पर जाकर या इस खबर में दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यह विज्ञप्ति 2019 में जारी की गई थी।

Forest Guard And Wild Life Guard Recruitment 2019

इस भर्ती के लिए 18/07/2019 को आवेदन शुरू हुए थे। जबकि 08/08/2019 तक आवेदन किया जा सकता था। फॉर्म में करेक्शन के लिए 16/08/2019 तक का समय दिया गया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 21/08/2022 को किया गया था, जिसके लिए एडमिट कार्ड 11/08/2022 को जारी किया गया था। आंसर की भी जल्दी जारी की गई थी, इस भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की 23/08/2022 को जबकि रिवाइज्ड आंसर की 10/11/2022 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15/02/2023 को जारी किया गया था। इसके बाद डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड 14/03/2023 को जारी किया गया था। पीईटी रिजल्ट 31/07/2023 को जारी किया गया, फिर 23 नवंबर 2023 को मेडिकल एग्जाम हुआ, जिसके लिए एडमिट कार्ड 01/12/2023 को जारी किया गया था। फिर इस मेडिकल परीक्षा का रिजल्ट 27/06/2024 को जारी किया। फिर डीवी टेस्ट के लिए 04/07/2024 को एडमिट कार्ड जारी किया गया और आज 29 अगस्त 2024 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। ऐसे चेक करें रिजल्ट

वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC Official Website upsssc.gov.in जाएं।
  • अब होमपेज पर नोटिस बोर्ड के नीचे देखें इस नाम से लिंक मिलेगा - 29/08/2024 विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2019, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) ......
  • अब नया पेज खुल जाएगा।
  • जहां से आप UPSSSC Forest Guard and Wild Life Guard 2019 Final Result Pdf देख सकते हैं।

अगर कोई उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अगली आवेदन करने की सोच रहा है तो यह योग्यताएं होना जरूरी हैं - 10+2 परीक्षा होना चाहिए, पुरुष उम्मीदवार की हाइट 168 सेमी? महिला उम्मीदवार की हाइट 152 सेमी होना चाहिए। इसके अलावा पुरुषों की छाती 84 सेमी (न्यूनतम) होनी चाहिए। जबकि महिलाओं का वजन 45-58 होना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article