UPSSSC Recruitment 2024, UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Recruitment 2024: यूपी सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC Assistant Accountant Recruitment) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (UPSSSC Assistant Accountant Vacancy 2024) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑडिटर, असिस्टेंट अकाउंटेंट (जनरल) व असिस्टेंट अकाउंटेंट (स्पेशल) के कुल 1800 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPSSSC Assistant Accountant Bharti 2024) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 20 फरवरी को एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च 2024 है।
UPSSSC Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी
यूपीएसएसएससी के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1828 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप जान सकते हैं कि किस पद पर कितनी वैकेंसी है।| पद | वैकेंसी |
| असिस्टेंट अकाउंटेंट (स्पेशल) | 950 |
| असिस्टेंट अकाउंटेंट (जनरल) | 668 |
| ऑडिटर | 209 |
| असिस्टेंट अकाउंटेंट | 1 |
UPSSSC Assistant Accountant Vacancy: शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले उत्तर प्रदेश अहर्ता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीकॉम में ग्रेजुएट या पीजी डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी होना चाहिए। इसके अलावा ओ लेवल एग्जाम क्वालीफाई होना चाहिए।UPSSSC Auditor Recruitment 2024: आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी।UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पावर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की छायाप्रति अपने पास रख लें।
