एजुकेशन

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें महत्वपूर्ण डेट्स

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन 22 मई से शुरू हो जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट से पूरी की जाएगी।

Image

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने कृषि और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा 'प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/07' के लिए आधिकारिक विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के तहत आवेदन और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीदवार 22 मई से 2759 पदों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट

बता दें कि भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 मार्च 2026 को जारी किया गया था। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हुई। रजिस्ट्रेशन और आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 11 जून 2026 है। इसके बाद आवेदन में बदलाव करने अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन और फीस को लेकर निर्देश जारी

आयोग ने अधिसूचना में एक 'विशेष कथन' के जरिए साफ किया है कि तय लास्ट डेट यानी 11 जून 2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही फीस जमा की जा सकेगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल पाएंगे, जब तक कि उनके द्वारा ऑनलाइन जमा की गई फीस का मिलान बैंक द्वारा सफलतापूर्वक नहीं कर दिया जाता।

फॉर्म में सुधार के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

यदि किसी अभ्यर्थी की फीस का समायोजन 11 जून तक नहीं हो पाता है, तो वे अनिवार्य रूप से उसके बाद अगले 7 दिनों के भीतर यानी अधिकतम 18 जून 2026 तक बैंक से शुल्क का समायोजन जरूर करा लें। इसी 7 दिनों की अतिरिक्त अवधि के दौरान छात्र अपने सबमिट हो चुके आवेदन पत्र में दी गई जरूरी जानकारियों को संशोधित या अपडेट भी कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article