UPSRTC Recruitment 2024 Sarkari Naukri: यूपी रोडवेज में कंडक्टर के 1600 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1649 पद पर भर्ती होगी। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट की उम्र 18 से 40 साल के बीच हो. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के 6 क्षेत्रों में परिचालकों (Conductor) के कुल 1649 पदों पर भर्ती की जानी है। इन क्षेत्रों में अलीगढ़ मुरादाबाद लखनऊ बरेली गाजियाबाद बरेली और नोएडा शामिल हैं। यह भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) आउटसोर्स आधार पर की जानी है।
UP Roadways Conductor Bharti 2024: क्षेत्रवार रिक्तियों के विवरण
- अलीगढ़ - 239
- मुरादाबाद - 557
- लखनऊ - 288
- बरेली - 256
- गाजियाबाद - 147
- नोएडा - 162
UP Roadways Conductor Bharti 2024: आवेदन के लिए योग्यता
यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को सीसीसी प्रमाण-पत्र प्राप्त किया होना चाहिए। एनसीसी बी सर्टिफिकेट तथा भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण-पत्र प्राप्त उम्मीदवारों को 5 प्रतिशित का वेटेज दिया जाएगा। आयु 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
