UPSC Admit Card 2025 released at upsc.gov.in: यूपीएससी एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का एडमिट कार्ड आज यानी 13 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Prelims Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल और सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UPSC Admit Card 2025
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर यूपीएससी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
