एजुकेशन

UPSC NDA I 2026: यूपीएससी ने जारी ​किए एनडीए 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC NDA I 2026 Admit Card OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से इन प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी ने जारी किए एनडीए 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

UPSC NDA I 2026 Hall Ticket OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से इन प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एनडीए (I) और नेवल एकेडमी की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे जल्द से जल्द यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा हॉल में जाने के लिए एडमिट कार्ड है जरूरी

किसी भी उम्मीदवार को ई एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में नहीं दाखिल हो सकता है, ऐसे में प्रवेश पत्र अपने साथ रखना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा के हर सेशन में वही ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) अपने साथ लाना होगा, जिसका नंबर उनके ई एडमिट कार्ड पर दर्ज है।

एडमिट कार्ड और सत्यापन संबंधी निर्देश

जिन उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड पर उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं है, या गायब है, अथवा जिसमें उम्मीदवार का नाम और तारीख अंकित नहीं है, उन्हें अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें लानी होंगी, जिन पर उनका नाम और तारीख अंकित हो। प्रत्येक सत्र के लिए एक तस्वीर की आवश्यकता होगी। ई-एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर, उसकी सूचना तत्काल UPSC को आधिकारिक ईमेल ID: usnda-upsc@nic.in के माध्यम से दी जानी चाहिए।

परीक्षा हॉल में क्या ले जाना है अनिवार्य औ क्या नहीं

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में बैग, मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें, या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है। आयोग ऐसी वस्तुओं को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं करेगा। केवल ई-एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज की तस्वीरें, और OMR शीट भरने के लिए एक काली बॉलपॉइंट पेन ले जाने की अनुमति है। बिना किसी विशेष सुविधा वाली सामान्य कलाई घड़ियां ले जाने की अनुमति है; स्मार्ट घड़ियां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article