एजुकेशन

UPSC NDA and CDS Exam 2025: एनडीए और सीडीएस के लिए जल्द करें अप्लाई, यह रहा तरीका

UPSC NDA and CDS Exam 2025 Application: सेना में ऑफिसर रैंक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 863 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

Image

UPSC NDA और CDS के लिए आवेदन

Photo : iStock

UPSC NDA and CDS Exam 2025 Application: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 863 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I), 2025 और कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (I), 2025 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 11 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद ही परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आज यानी 31 दिसंबर, 2024 को आवेदन करने की अवधि समाप्त हो रही है।

UPSC NDA and CDS 2025: ऐसे करें अप्लाई

  • इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UPSC NDA 1 and UPSC CDS Exam 2025 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC NDA 1 Exam 2025 Application यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

UPSC CDS Exam 2025 Application यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

UPSC NDA and CDS Form Correction: यहां करें करेक्शन

यूपीएससी एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों को करेक्शन का मौका दिया जाएगा। यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगी, जो कि 7 जनवरी, 2025 तक ओपन रहेगी। आवेदकों को इसी अवधि के भीतर ही अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करना होगा। कैंडिडेट्स को करेक्शन करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करना होगा और फिर चेंज करना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article