एजुकेशन

UPSC IFS Mains Result 2022 : एक्टिव हुआ यूपीएससी भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का परिणाम लिंक, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 26, 2022, 04:31 PM IST

UPSC IFS Mains Result 2022 Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का परिणाम जारी

UPSC IFS Mains Result 2022 Announced at upsc.gov.in: इंतजार खत्म हुआ। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Indian Forest Service (Main) Examination 2022 में भाग लिया था, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकेंगे।

बताते चलें Union Public Service Commission (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का आयोजन 20 से 27 नवंबर, 2022 तक किया था। अभी यूपीएससी ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है, इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन किया जाएगा, बाद में फाइनल रिजल्ट्स जारी किया जाएगा।

How to Download UPSC IFS Mains Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Whats New सेक्शन में जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे 'Indian Forest Service (Main) Examination, 2022 >> Written Result (with Name)' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको यूपीएससी आईएफएस मेन्स रिजल्ट 2022 का पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगा।
  • UPSC IFS Mains Result 2022 को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
Direct Link for UPSC IFS Mains Result 2022

भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब भारतीय वन सेवा में चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण में उपस्थित होना होगा, ध्यान रहे साक्षात्कार राउंड में अनिवार्य रूप से अपना विस्तृत आवेदन प्रपत्र-II (DAF-II) भरना और जमा करना आवश्यक है, जिसकी सूचना आयोग द्वारा दी जाएगी। इस दौरान आवेदकों को आयु, शैक्षिक योग्यता आदि से संबंधित अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। कोशिश करें कि आप मूल दस्तावेज के साथ फोटोकॉपी भी जरूर लाएं।

बता दें, कई उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ रही थी, क्योंकि किसी वजह से लिंक नहीं खुल रहा था। हालांकि कई बार रिफ्रेश करने पर पेज खुल रहा था। फिलहाल, टेक्निकल समस्या को सॉल्व कर लिया गया है और रिजल्ट को आसानी से देखा जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article