एजुकेशन

UPSC IFS Admit Card 2022: जारी हुआ IFS मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 07:44 PM IST

UPSC IFS Admit Card 2022, UPSC IFS Main Admit Card 2022, upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 20 नवंबर से 27 नवंबर तक दो पाली में आयोजित की जाएगी।

Image

अभ्यर्थी upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
  • upsc.gov.in से कर सकते हैं डाउनलोड
  • नवंबर में होगी परीक्षा

UPSC Indian Forest Services Main Exam 2022, UPSC IFS Main Admit Card 2022 Released, upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (Indian Forest Services) के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है,‌वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

UPSC IFS Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

आयोग द्वारा इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज की मुख्य परीक्षा 20 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का पेपर होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा फोटो आइडेंटिटी कार्ड भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

UPSC IFS Main 2022: इस बात का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2022 में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को अवश्य पढ़ लें।‌ ध्यान रहे कि परीक्षा के दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPSC Indian Forest Services Main Exam 2022 Admit Card

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • फिर 'e-Admit Cards for Various Examinations of UPSC' के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Indian Forest Services (Main) Examination, 2022' के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी / रोल नंबर और जन्मतिथि भरें फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप UPSC IFS Main Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

UPSC IFS Exam 2022: इतने पदों पर भर्ती

यूपीएससी आईएफएस परीक्षा के माध्यम से 151 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article