एजुकेशन

UPSC IES, ISS 2025 Result OUT: जारी हो गया आईईएस, आईएसएस परीक्षा का रिजल्ट, upsc.gov.in पर करें चेक

UPSC IES, ISS 2025 Result Announced: संघ लोक सेवा आयोग ने आइइएस, आइएसएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने UPSC द्वारा आयोजित इन परीक्षा में भाग लिया था, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

आईईएस, आईएसएस परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी (image - upsc.gov.in)

UPSC IES, ISS 2025 Result Declared: भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा, 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें, इन परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया था, पिछले कई दिनों से परीक्षार्थी इस लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इन रिजल्ट की घोषणा कर दी है।

इस महत्वपूर्ण घोषणा को UPSC के अध्यक्ष अजय कुमार ने भी साझा किया, जिन्होंने चयनित उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया 'X' (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) का इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्वीट किया, "नए भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारियों को बधाई!"

कब हुई थी परीक्षा?

आयोग ने इन लिखित परीक्षा का आयोजन 20 से 22 जून, 2025 तक किया था। इसके बाद सितंबर 2025 में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम PDF रूप में मौजूद है।

UPSC IES, ISS 2025 Result How To Check

  • upsc.gov.in पर जाएं
  • What’s New के नीचे देखें
  • Final Result: Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2025 पर क्लिक करें
परीक्षा के अनुसार, रिजल्ट लिंक खोले -
  • Indian Economic Service Examination, 2025 (345.09 KB)
  • Indian Statistical Service Examination, 2025 (346.41 KB)

जिन उम्मीदवारों का परिणाम अनंतिम रखा गया है, उन्हें नियुक्ति प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक आयोग ऐसे उम्मीदवारों से अपेक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता और इन उम्मीदवारों की अनंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं कर देता। इन उम्मीदवारों की अनंतिमता अंतिम परिणाम घोषित होने की तिथि से केवल तीन महीने की अवधि तक ही वैध रहेगी।

यदि उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article