एजुकेशन

UPSC IES, ISS Exam 2023: जारी हुआ यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा का नोटिफिकेशन, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 19, 2023, 03:24 PM IST

UPSC IES, ISS Notification 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC IES, ISS परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई व नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा का नोटिफिकेशन

Union Public Service Commission, UPSC IES, ISS 2023 नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे थे, वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आधिकारिक पीडीएफ की जांच कर सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं। बता दें, इस नोटिफिकेशन को upsc.gov.in पर जारी किया गया है।

बता दें, UPSC Indian Economic Service IES and Indian Statistical Service ISS Examination 2023 के माध्यम से 51 पद भरे जाएंगे। वे उम्मीदवार जो इस यूपीएससी आईईएस / आईएसएस भर्ती में रुचि रखते हैं, वे 19 अप्रैल 2023 से 09 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फीस की बात करें, तो सामान्य के लिए 200 रुपये बाकियों के लिए निशुल्क।

इस परीक्षा में 21 से 30 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

कैसे देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

  • उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब What’s New नाम के सेक्शन में देखें।
  • यहां Exam Notification: Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2023 नाम से लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब डॉक्यूमेंट के नीचे क्लिक करें, इससे पीडीएफ खुल जाएगी।

यह रहा पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक - UPSC IES ISS 2023 Notification

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वापस से What’s New नाम के सेक्शन में देखें।
  • यहां Exam Notification: Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2023 नाम से लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा यहां आपको Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2023 के सामने Click Here पर क्लिक करना होगा, और अब आप रजिस्ट्रेशन या अप्लाई कर सकते हैं।

यह रहा अप्लाई के लिए डायरेक्ट लिंक - UPSC IES ISS 2023 Exam Registration Link

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article