एजुकेशन

UPSC CSE Mains 2024 DAF-1: यूपीएससी ने जारी किया जारी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए डीएएफ, इस लिंक से करें अप्लाई

UPSC CSE Mains 2024 DAF-1 released: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए Direct Application Form-1 (DAF 1) जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में पास हो चुके उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से जांच कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 डीएएफ-1 जारी

UPSC CSE Mains 2024 DAF-1 Released: यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है। संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए Direct Application Form-1 (DAF 1) जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में पास हो चुके उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी DAF 1 की जांच कर सकते हैं, और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें संघ लोक सेवा आयोग ने 1 जून, 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे, अब UPSC CSE Mains 2024 DAF-1 जारी किया है।

UPSC CSE Mains 2024 DAF-1 Date, कब तक कर सकते हैं आवेदन

यहां यह उल्लेख किया जा सकता है कि सीएसई मेन्स 2024 के लिए आवेदन वेबसाइट पर पहले ही शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए Direct Application Form-1 में 12 जुलाई, 2024 शाम 6 बजे तक फिर से आवेदन करना होगा।

चल रही है आवेदन प्रक्रिया

सीएसई मेन्स 2024 के लिए आवेदन वेबसाइट पर पहले ही शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवारों को UPSC CSE Mains 2024 DAF-1 में 12 जुलाई, 2024 शाम 6 बजे तक फिर से आवेदन करना होगा।

इसके अलावा, यूपीएससी ने सूचित किया कि निर्धारित तिथि से अलग UPSC CSE Mains 2024 DAF-1 डीएएफ-I या समर्थन में दस्तावेज जमा करने में किसी भी तरह की देरी की अनुमति नहीं दी जाएगी और इससे सीएसई-2024 के लिए उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा के साथ, योग्य उम्मीदवारों को अब मुख्य दौर के लिए बुलाया जाएगा जिसमें दो भाग होते हैं - एक लिखित परीक्षा और एक व्यक्तित्व परीक्षण। यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 संभावित रूप से 20 सितंबर, 2024 के लिए निर्धारित है।

कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी का लक्ष्य केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में कुल 1,056 रिक्तियों को भरना है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) शामिल हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article