एजुकेशन

UPSC CSE Interview Reschedule: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा इंटरव्यू में बड़ा बदलाव, 22 जनवरी की एक शिफ्ट हुई रद्द

UPSC CSE Interview Reschedule: संघ लोक सेवा आयोग ने 22 जनवरी को दोपहर की शिफ्ट में होने वाले इंटरव्यू को रीशेड्यूल किया है। यहां आप इस इंटरव्यू की डेट जान सकते हैं।

Image

UPSC CSE Interview Reschedule 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा इंटरव्यू में बड़ा बदलाव

UPSC CSE Interview Reschedule 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव (UPSC CSE Interview Reschedule) किया है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 22 जनवरी 2026 को होने वाले इंटरव्यू के एक विशेष सत्र को स्थगित कर दिया गया है। यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए लागू होगा, जिनका इंटरव्यू 22 जनवरी 2026 को दोपहर वाली शिफ्ट में होना था। बताया जा रहा है कि राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के चलते यह निर्णय लिया गया है।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 22 जनवरी 2026 को दोपहर की शिफ्ट में होने वाला इंटरव्यू अब 27 फरवरी 2026 को फॉरनून शिफ्ट (सुबह की शिफ्ट) में आयोजित किया जाएगा।

UPSC CSE Interview Reschedule 2025

  • ऐसे देखें नोटिफिकेश
  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC CSE Interview 22 January Reschedule 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा के रीशेड्यूल का नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSC CSE Interview Reschedule: ये दस्तावेज जरूरी

  1. शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  2. आरक्षण श्रेणी के प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. ट्रैवल अलाउंस (TA) फॉर्म

ध्यान रहे इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article