एजुकेशन

UPSC CSE 2025 Topper List: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UPSC CSE 2025 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 (CSE) के रिजल्ट की घोषणा upsc.gov.in पर दी है। आयोग ने पीडीएफ लिस्ट जारी की है, जिसमें सभी सिलेक्टेड उम्मीदवारों के नाम शामिल है। यूपीएससी सीएसई परीक्षा में इस साल अनुज अग्निहोत्री AIR 1 प्राप्त कर टॉप किया है।

Image

यूपीएससई सीसीई फाइनल रिजल्ट जारी

UPSC CSE 2025 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2025 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा से तालुक रखने वाले अनुज अग्निहोत्री (ANUJ AGNIHOTRI) ने AIR 1 प्राप्त कर यूपीएसई सिविल सेवा परीक्षा टॉप की है। उसके बाद दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे एम (RAJESHWARI SUVE M) ने प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर अपनी जगह अकांश ढुल (AKANSH DHULL) ने बनाई है। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः राघव झुनझुनवाला (RAGHAV JHUNJHUNWALA) और ईशान भटनागर (ISHAN BHATNAGAR) ने सफलता हासिल की है।

UPSC CSE 2025 Topper List: यूपीएससई टॉप 10 की लिस्ट

UPSC Toppers List

अनुज अग्निहोत्री AIR 1 के साथ बने ऑल इंडिया टॉपर

क्रम संख्या (S.NO.)रोल नंबर (ROLL NO.)नाम (NAME)
11131589अनुज अग्निहोत्री (ANUJ AGNIHOTRI)
24000040राजेश्वरी सुवे एम (RAJESHWARI SUVE M)
33512521अकांश ढुल (AKANSH DHULL)
4834732राघव झुनझुनवाला (RAGHAV JHUNJHUNWALA)
5409847ईशान भटनागर (ISHAN BHATNAGAR)
66410067ज़िनिया अरोड़ा (ZINNIA AURORA)
7818306ए आर राज मोहीदीन (A R RAJAH MOHAIDEEN)
8843487पक्षल सेक्रेटरी (PAKSHAL SECRETRY)
9831647आस्था जैन (ASTHA JAIN)
101523945उज्ज्वल प्रियंक (UJJWAL PRIYANK)

कैसे करें यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2025 डाउनलोड?

1. यूपीएसई सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार upsc.gov.in upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'What's News' के सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां दिए गए 'Civil Service (Main/Final) Examination Result' के लिंक पर क्लिक करें।

4. लिंक पर क्लिक करते ही आपके पास पीडीएफ डॉक्यूमेंट आ जाएगा।

5. उम्मीदवार Ctrl+f का इस्तेमाल करें और रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करें।

UPSC 2026 सिलेक्शन प्रोसेस

UPSC द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा होती है। प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेंस के लिए सिलेक्ट किया जाता है और मेंस की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है। बता दें कि UPSC लिखित मेन्स एग्जाम (1750 मार्क्स) और पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू (275 मार्क्स) के मार्क्स को जोड़कर फाइनल स्कोर कैलकुलेट किया जाता है, जिसके आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!