UPSC CMS Result 2026 Official Website: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा (CMS) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह की कोई लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता नहीं होगी। लिखित परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
UPSC CMS Result 2026: 02 अगस्त को हुई थी परीक्षा
परीक्षा दिनांक 02 अगस्त 2026 को देश के 224 शहरों में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की ऑफिशियल डेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UPSC CMS Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन या “Examinations” टैब में जाकर “Written Results” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Examination Written Results” के विकल्प पर जाएं।
- लिस्ट में "Combined Medical Services Examination 2026" के सामने दिए गए पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
- पीडीएफ खुलने के बाद कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर दर्ज करके चेक करें कि आपका चयन हुआ है या नहीं।
UPSC CMS Result 2026:कुल कितने पदों पर भर्ती
बता दें कि यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 1358 मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। लिखित परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
